[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं सदर थाना इंचार्ज ओमप्रकाश की हालत नाजुक:जयपुर में वेंटिलेटर पर इलाज जारी, 3 दिन पहले आया था हार्ट अटैक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं सदर थाना इंचार्ज ओमप्रकाश की हालत नाजुक:जयपुर में वेंटिलेटर पर इलाज जारी, 3 दिन पहले आया था हार्ट अटैक

झुंझुनूं सदर थाना इंचार्ज ओमप्रकाश की हालत नाजुक:जयपुर में वेंटिलेटर पर इलाज जारी, 3 दिन पहले आया था हार्ट अटैक

झुंझुनूं : झुंझुनूं सदर थाना इंचार्ज ओमप्रकाश की 3 दिन पहले(22 मार्च) हार्ट अटैक आने के बाद हालत नाजुक बनी हुई है। उनका जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, थाना इंचार्ज ओमप्रकाश ने 16 फरवरी को झुंझुनूं सदर थाने में अपनी नई जिम्मेदारी संभाली थी। इससे पहले वे रिजर्व पुलिस लाइन में RI (रिजर्व इंस्पेक्टर) के पद पर कार्यरत थे। 22 मार्च को वे सुबह 11 बजे अपनी ड्यूटी पूरी कर घर लौटे। घर पहुंचकर उन्होंने भोजन किया और कुछ देर आराम करने लगे। रात करीब साढ़े 11 बजे के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। उन्हें सीने में तेज दर्द की शिकायत हुई, जिससे परिवार के सदस्य घबरा गए।

गंभीर स्थिति देखते हुए तुरंत उन्हें झुंझुनूं के स्काईलाइन हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद उनकी हालत चिंताजनक बताई और बेहतर इलाज के लिए उन्हें तुरंत जयपुर रेफर कर दिया गया।

जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में भर्ती

झुंझुनूं से जयपुर रेफर करने के बाद ओमप्रकाश का इलाज जयपुर के मणिपाल हॉस्पिटल में जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उनकी स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। परिवार के सदस्य और पुलिस विभाग के अधिकारी लगातार उनकी सेहत की जानकारी ले रहे हैं और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62