[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार:बख्तारपुरा में 70 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम, कई सुविधाएं मिलेंगी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार:बख्तारपुरा में 70 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम, कई सुविधाएं मिलेंगी

चिड़ावा में खेल सुविधाओं का होगा विस्तार:बख्तारपुरा में 70 लाख की लागत से बनेगा स्टेडियम, कई सुविधाएं मिलेंगी

चिड़ावा : चिड़ावा के बख्तारपुरा में राष्ट्रीय स्तर का आधुनिक स्टेडियम बनने जा रहा है। यह स्टेडियम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर स्थापित किया जाएगा। भामाशाह धर्मवीर, युद्धवीर और कर्मवीर कटेवा ने अपने माता-पिता की स्मृति में यह स्टेडियम बनवाने का निर्णय लिया है। स्टेडियम का निर्माण राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक जय सिंह धनखड़ की देखरेख में होगा।

स्टेडियम में आधुनिक सुविधाएं होंगी। इनमें 400 मीटर की ट्रैक, फुटबॉल, हॉकी, वॉलीबॉल, नेटबॉल, कबड्डी और बास्केटबॉल के मैदान शामिल हैं। साथ ही लॉन टेनिस कोर्ट, ओपन जिम, दो कमरे, शौचालय और स्टेज भी बनेंगे। खिलाड़ियों को सभी आवश्यक खेल उपकरण भी उपलब्ध कराए जाएंगे।

भामाशाह युद्धवीर कटेवा ने बताया कि देवरोड स्टेडियम से प्रेरित होकर उन्होंने अपने गांव में यह स्टेडियम बनाने का निर्णय लिया। स्टेडियम का ट्रैक निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। यह सुविधा बख्तारपुरा और आसपास के गांवों के युवाओं को बेहतर खेल अवसर प्रदान करेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89