घर के अंदर महिला को सांप ने डसा:परिजनों ने सांप को मार दिया, पीड़िता का डीबी अस्पताल में इलाज जारी
घर के अंदर महिला को सांप ने डसा:परिजनों ने सांप को मार दिया, पीड़िता का डीबी अस्पताल में इलाज जारी
राजगढ़ : चूरू के राजगढ़ तहसील के गांव थालोड़ी में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 24 वर्षीय प्रियंका कंवर को घर में काम करते समय जहरीले सांप ने डस लिया।
घटना रविवार सुबह के समय की है। प्रियंका कमरे में काम कर रही थी। इसी दौरान कमरे के गेट के पीछे छिपे सांप ने उनके पैर में डस लिया। डर के मारे प्रियंका चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने लाठियों से सांप को मार दिया। इसके बाद प्रियंका को निजी वाहन से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया।
अस्पताल में मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत प्रियंका का इलाज शुरू किया। फिलहाल उन्हें महिला मेडिकल वार्ड में भर्ती किया गया है। वहां उनका इलाज जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093289


