[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डॉक्टर-एडीए विवाद, एडीसी को जांच:एडीसी के खिलाफ पहले ही राजस्व नुकसान पहुंचाने के लिए आरोप में FIR


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
अजमेरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

डॉक्टर-एडीए विवाद, एडीसी को जांच:एडीसी के खिलाफ पहले ही राजस्व नुकसान पहुंचाने के लिए आरोप में FIR

डॉक्टर-एडीए विवाद, एडीसी को जांच:एडीसी के खिलाफ पहले ही राजस्व नुकसान पहुंचाने के लिए आरोप में FIR

अजमेर : एडीए की पंचशील नगर योजना के प्लॉट नगर ए 56 और ए 57 के विवाद को खत्म करने के लिए जेईएन को सस्पेंड कर दिया गया। 6 होमगार्ड हटा दिए गए। संभागीय आयुक्त महेश चंद शर्मा ने जांच अतिरिक्त संभागीय आयुक्त (एडीसी) दीप्ति शर्मा को सौंपी।

मामले में खास यह है कि वर्ष 2017 में एडीए में उपायुक्त (उत्तर) के पद रहते दीप्ति शर्मा ने पुष्कर रोड एमपीएस स्कूल के पास चल रही 4 दुकानों का आवासीय पट्टा जारी कर दिया था। पूर्व में जारी पट्टे को रिवेलिडेट (पुनर्वेध) कर दिया था। इसकी शिकायत लोकायुक्त में एक वकील ने की थी। इसमें एडीए के तत्कालीन एटीपी को जिम्मेदार माना गया था। इसके अलावा भ्रष्टाचार निरोधक पिछले दिनों एसीबी ने इस मामले में दीप्ति शर्मा सहित अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर की थी। राज्य सरकार ने भी एडीए से मामले की विभागीय जांच कर रिपोर्ट तलब की थी। एडीए ने मार्च में अपनी रिपोर्ट सरकार को भेजी है।

इस मामले में अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, अजमेर दीप्ती शर्मा का कहना है कि अब तक मुझे जांच के आदेश नहीं मिले हैं। एडीए ने क्या रिपोर्ट भेजी है, मुझे इसकी जानकारी नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin