झुंझुनूं सहित प्रदेश के 32 जिलों में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान
झुंझुनूं सहित प्रदेश के 32 जिलों में 22 नवंबर को पल्स पोलियो अभियान
झुंझुनूं : राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम के तहत 22 नवंबर को झुंझुनूं सहित राजस्थान के चयनित 32 जिलों में उप राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान पांच वर्ष तक की आयु के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।
स्टेट टास्क फोर्स की समीक्षा बैठक में मिशन निदेशक ने अभियान को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए। चयनित जिलों में करीब 92.83 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
बैठक में एचपीवी टीकाकरण की प्रगति की भी समीक्षा की गई। जिन क्षेत्रों में एचपीवी टीकाकरण का लक्ष्य 75 प्रतिशत से कम है, वहां जागरूकता सत्र आयोजित कर लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने पर जोर दिया गया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2478477
