झुंझुनूं में जिला परिषद सर्किल से मंडावा मोड़ तक डिवाइडर के अवैध कट बंद
हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद की कार्रवाई, एलआईसी और बीएसएनएल कार्यालय के सामने कट किए स्थायी बंद
झुंझुनूं : शहर की सड़कों पर आए दिन हो रहे हादसों पर अंकुश लगाने के लिए नगर परिषद ने मुख्य मार्गों पर डिवाइडर के अवैध और खतरनाक कट बंद करने का अभियान शुरू किया है। शनिवार को जिला परिषद सर्किल से मंडावा मोड़ के बीच एलआईसी और बीएसएनएल कार्यालय के सामने बने डिवाइडर कटों को पक्के निर्माण से स्थायी रूप से बंद कर दिया गया।
इन कटों से वाहन चालक अचानक मुख्य सड़क पर आ जाते थे, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। यातायात पुलिस ने पहले बैरिकेड लगाकर इन कटों को बंद करने का प्रयास किया था, लेकिन वाहन चालक बैरिकेड हटाकर शॉर्टकट का इस्तेमाल करने लगे। ऐसे में अस्थायी व्यवस्था कारगर साबित नहीं हुई। इसके बाद नगर परिषद ने पक्के निर्माण के जरिए कट बंद करने का निर्णय लिया।
पैदल यात्रियों के लिए छोड़ा रास्ता
नगर परिषद आयुक्त राकेश कुमार ने बताया कि डिवाइडर कट बंद करते समय आमजन की सुविधा का भी ध्यान रखा गया है। वाहनों की आवाजाही रोकने के साथ इन स्थानों पर इतना रास्ता छोड़ा गया है, जिससे पैदल यात्री सुरक्षित तरीके से सड़क पार कर सकें।
उन्होंने बताया कि जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डिवाइडर के खतरनाक कट बंद करने का निर्णय लिया गया था। हादसों की रोकथाम के लिए इन्हें पक्के निर्माण से बंद करना जरूरी था। इसी के तहत नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2478477
