सीकर-लोहारू स्टेट हाईवे पर गड्ढे, हादसे की आशंका
कॉलेज के पास लंबे समय से क्षतिग्रस्त है सड़क, अंधेरे में दोपहिया वाहन चालकों को होती है परेशानी
सूरजगढ़ : सीकर-लोहारू स्टेट हाईवे पर सड़क में बने गड्ढे वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बने हुए हैं। कानड़ा चुंगी नाके से आगे लोहारू की तरफ जाने वाली सड़क पर कॉलेज के पास लंबे समय से गड्ढे बने हुए हैं। शाम को अंधेरा होने के बाद यहां से गुजरने वाले दोपहिया वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
क्षेत्र में रहने वाले निहाल सिंह ने बताया कि रात के समय सामने से आने वाले वाहनों की तेज रोशनी के कारण सड़क पर बने गड्ढे दिखाई नहीं देते। ऐसे में दोपहिया वाहन चालक कई बार संतुलन खोने की स्थिति में पहुंच जाते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो यहां दुर्घटना हो सकती है।
स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क के क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि वाहन चालकों को राहत मिल सके और दुर्घटनाओं की आशंका कम हो।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2478479
