[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुत्ते ने बच्चे का चेहरा नोचा, लोगों ने पीट-पीटकर मारा:बहन के साथ जा रहा था 2 साल का मासूम, छुड़ाने आई तो उसे भी काटा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कुत्ते ने बच्चे का चेहरा नोचा, लोगों ने पीट-पीटकर मारा:बहन के साथ जा रहा था 2 साल का मासूम, छुड़ाने आई तो उसे भी काटा

कुत्ते ने बच्चे का चेहरा नोचा, लोगों ने पीट-पीटकर मारा:बहन के साथ जा रहा था 2 साल का मासूम, छुड़ाने आई तो उसे भी काटा

चूरू : चूरू में दो साल के बच्चे का चेहरा कुत्ते ने बुरी तरह नोच लिया। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर पीछे आ रहे चचेरे भाई-बहन दौड़कर छुड़ाने पहुंचे। कुत्ते ने उन्हें भी काट लिया। गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कुत्ते को पीट-पीटकर मार डाला। घटना राजपुरा गांव की शुक्रवार शाम 5 बजे की है। बच्चे को डीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

राजपुरा निवासी सोनू (21) ने बताया- मैं छोटे भाई आर्यन (3) और चचेरे भाई अरमान (2) के साथ घर के सामने बनी दुकान से सामान लेने जा रही थी। अरमान और आर्यन दोनों आगे-आगे दौड़ रहे थे। मैं दोनों को आवाज देकर धीरे चलने और रुकने की कह रही थी। तभी एक कुत्ते ने अरमान पर हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके मुंह पर झपट्‌टा मारकर चेहरा नोच लिया। अरमान को छुड़ाने जाने पर कुत्ते ने मुझे और आर्यन को भी काट लिया।

कुत्ते के नोचने से जख्मी हुए अरमान को डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हॉस्पिटल में परिजन की गोद में अरमान।
कुत्ते के नोचने से जख्मी हुए अरमान को डीबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हॉस्पिटल में परिजन की गोद में अरमान।

बच्चों को लहूलुहान देखकर ग्रामीणों ने कुत्ते को मारा

रोने और चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर पहुंचे। डंडा मारकर कुत्ते को दूर भगाया। तीनों को लहूलुहान हालत में देखकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने कुत्ते को मार दिया।

तीनों को निजी वाहन से चूरू के डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लेकर गए। डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। फिलहाल डॉक्टर्स ने अरमान को भर्ती कर सोनू और आर्यन को छुट्टी दे दी है।

बच्चे के चेहरे पर गहरे जख्म डीबी हॉस्पिटल मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार ने बताया- अरमान के चेहरे पर गहरे जख्म थे, इसलिए उसके चेहरे पर चार से पांच होल्डिंग (मोटे टांके) किए गए हैं। एक-दो दिन बाद उसके चेहरे की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। फिलहाल अरमान को आईसीयू में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin