[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रेलवे कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन व पदोन्नति की मांग, रैली भी निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रेलवे कर्मचारियों ने उठाई पुरानी पेंशन व पदोन्नति की मांग, रैली भी निकाली

रेल मजदूर संघ के विरोध सप्ताह के तहत मांगों को लेकर रेलवे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

झुंझुनूं : उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ जयपुर मंडल से संबंध झुंझुनूं के कर्मचारियों ने शुक्रवार को नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मेंस के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन कर रैली निकाली। उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ सीकर शाखा के तत्वावधान में निकाली गई रैली में कर्मचारियों ने अपनी मांग उठाई।

शाखा अध्यक्ष एवं सहायक मंडल सचिव प्रमोद डांगी ने बताया कि प्रत्येक कर्मचारी को पुरानी पेंशन के समान पेंशन लाभ दिया जाए। भारतीय रेलवे में पदों का सरेंडर बंद करके नए पदों का सृजन किया जाए। ट्रैकमैन श्रेणी को ग्रेड पे 4200 का लाभ देते हुए उनके करियर उन्नति के लिए ध्यान दिया जाए। आठवें वेतन आयोग लागू करने से पूर्व संवर्ग पुन संरचना लागू की जाए। सभी कर्मचारियों को रात्रि कालीन भत्ता व राष्ट्रीय अवकाश भत्ते का भुगतान किया जाए। बोनस की गणना वास्तविक वेतन से की जाए।

डांगी ने बताया कि इस दौरान प्रदीप, सुशील कुमार, सुरेंद्र, बंशीधर, विनोद कुमार, सतवीर, नरेश, संजय, शंकर लाल, राजेश, राजकुमार, राजेंद्र, राकेश, संदीप, विकास, रवि, जितेंद्र, राजपाल, बृजेश, जयपाल, सुरेश, उमेश, उमेद सिंह, सुशील व संदीप सहित अनेक कर्मचारियों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अपनी मांग उठाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin