[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव:सुबह 5 बजे से रात 10 बजे भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री, बाईपास से गुजरना होगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव:सुबह 5 बजे से रात 10 बजे भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री, बाईपास से गुजरना होगा

पिलानी में ट्रैफिक व्यवस्था में होगा बदलाव:सुबह 5 बजे से रात 10 बजे भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री, बाईपास से गुजरना होगा

पिलानी : पिलानी में सोमवार से ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया जा रहा है। कस्बे में सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा। इस दौरान सभी भारी वाहनों को बाईपास से गुजरना होगा। पिलानी थानाधिकारी रणजीत सिंह सेवदा ने बताया-यह फैसला पुलिस मुख्यालय जयपुर के दुर्घटना रोकथाम अभियान के तहत लिया गया है। चिड़ावा, लोहारू और राजगढ़ रोड से आने वाले भारी मालवाहक वाहनों को दिन में कस्बे में प्रवेश नहीं मिलेगा। कस्बे के चिड़ावा रोड़ से राजगढ़ रोड़ तक का हिस्सा मुख्य बाजार का है। इस मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान हैं। यहां विद्यार्थियों और छोटे बच्चों की आवाजाही ज्यादा रहती है। पिछले कुछ सालों में इस सड़क पर ट्रैफिक का दबाव बढ़ा है और दुर्घटनाएं भी बढ़ी हैं।

नई व्यवस्था के तहत राजगढ़ से चिड़ावा या लोहारू जाने वाले भारी वाहन बाईपास से होकर ही आगे जाएंगे। चिड़ावा और लोहारू से राजगढ़ जाने वाले वाहनों को भी यही रास्ता अपनाना होगा। स्थानीय व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के लिए माल लाने वाले वाहन रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही कस्बे में आ सकेंगे। थानाधिकारी सेवदा ने बताया-एक महीने से वाहन चालकों को समझाया जा रहा था। अब नियम तोड़ने वालों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। सभी प्रवेश बिंदुओं पर सूचना बोर्ड लगा दिए गए हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin