[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

85 महेंगे ब्राण्ड की बोतलें मय मोडीफाई जीप जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

85 महेंगे ब्राण्ड की बोतलें मय मोडीफाई जीप जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार

85 महेंगे ब्राण्ड की बोतलें मय मोडीफाई जीप जब्त कर दो आरोपी गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर आमजन में विश्वास, अपराधियों में डर के ध्येय के साथ जिला पुलिस की अवैध मादक पदार्थ / शराब तस्करी के खिलाफ लगातार कार्यवाही जारी जिला पुलिस अधीक्षक चूरू जय यादव आईपीएस ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ की धरपकड हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चूरू लोकेन्द्र दादरवाल आरपीएस व वृताधिकारी वृत चूरू सुनील कुमार के निकट सुपरवीजन में टीम कोतवाली चूरू एवं जिला स्पेशल टीम चूरू के द्वारा 21 मार्च 2025 को दौराने नाकाबंदी एनएच 52 रोही चूरू नजद झनकार होटल के पास एक मोडीफाई जीप नम्बर जीजे 23 एएफ 5698 मे मुलजिम छोटूसिह पुत्र गुलाब सिह जाति राजपुत उम्र 27 साल निवासी उगेरी थाना गिराब तहसील गडरारोड जिला बाडमेर वा गणपत सिह पुत्र जोगराज सिह जाति राजपुत उम्र 34 साल निवासी साखली थाना गिराब तहसील गडरारोड जिला बाडमेर के कब्जा से 85 बोतल विभिन्न मंहेगे ब्राण्ड की अग्रेजी शराब की बोतले मय जीप के जब्त की जाकर आरोपीगण को गिरफतार कर मु.न. 63/2025 धारा 19/54,54 क, 54घ राज. आब.अधि. मे दर्ज कर अनुसंधान सुखराम चोटीया थानाधिकारी थाना कोतवाली चूरू द्वारा किया जा रहा है। मुलजिमान द्वारा प्रथम दृष्टया उक्त जब्त शुदा शराब पानीपत से गुजरात ले जाना बताया है। जब्त शुदा शराब की अनुमानित कीमत करीब 09 लाख रुपये बताई जा रही है। कार्यवाही में शामिल पुलिस टीम राजेश कुमार, मनोज कुमार, सुनील कुमार, अशोक कुमार, सुरेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश, डीएसटी टीम रहे मौजूद।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin