[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग:सुबह 5 बजे से ही शुरू हुए दर्शन, मंदिर परिसर में हुआ रात्रि जागरण


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग:सुबह 5 बजे से ही शुरू हुए दर्शन, मंदिर परिसर में हुआ रात्रि जागरण

फतेहपुर में शीतला माता को लगाया ठंडे पकवानों का भोग:सुबह 5 बजे से ही शुरू हुए दर्शन, मंदिर परिसर में हुआ रात्रि जागरण

फतेहपुर : फतेहपुर के मंडावा रोड स्थित ऐतिहासिक शीतला माता मंदिर में शुक्रवार को शीतला अष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह 5 बजे से ही मंदिर में दर्शनार्थियों का आना शुरू हो गया। सुबह 7 बजे तक मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई। भक्त अपने परिवार के साथ मिट्टी के बर्तनों में बासी पकवान लेकर नंगे पांव मंदिर पहुंचे।

महिलाओं ने विशेष पूजा-अर्चना की। मां शीतला को बासी पकवान का भोग लगाया और ठंडा जल अर्पित किया। मेले में आए बच्चों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजन और खिलौने खरीदकर आनंद लिया। इससे पहले बीती रात को मंदिर परिसर में माता शीतला का जागरण भी हुआ। मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet