सरदारशहर में बेसहारा महिलाओं को मिलेगा नया घर:कानी देवी सेवा सदन में 30 महिलाओं के रहने-खाने की होगी मुफ्त व्यवस्था, शुक्रवार से शुरुआत
सरदारशहर में बेसहारा महिलाओं को मिलेगा नया घर:कानी देवी सेवा सदन में 30 महिलाओं के रहने-खाने की होगी मुफ्त व्यवस्था, शुक्रवार से शुरुआत

सरदारशहर : सरदारशहर में बेसहारा और मंदबुद्धि महिलाओं के लिए एक नया आश्रम शुरू होने जा रहा है। प्यारी बहना मूर्तिकोर मंदबुद्धि महिला अनाथ आश्रम नोहर के तत्वावधान में कानी देवी सेवा सदन का शुभारंभ 21 मार्च को होगा। समाजसेवी मोहनलाल धेतरवाल ने इस नेक काम के लिए अपनी बिल्डिंग दान की है। आश्रम में करीब 30 महिलाओं के रहने की व्यवस्था की गई है। यहां रहने और खाने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क होगी। मोहनलाल धेतरवाल ने बताया कि वे पिछले कई वर्षों से नोहर स्थित प्यारी बहना मूर्तिको मंदबुद्धि महिला आश्रम से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरदारशहर उपखंड में कई महिलाएं सड़कों पर रात बिताने को मजबूर हैं। इन महिलाओं की मदद के लिए यह पहल की गई है।
कल्याणपुरा फांटा बीकानेर रोड स्थित इस आश्रम का उद्घाटन भामाशाह बृजमोहन सराफ करेंगे। भविष्य में भामाशाहों के सहयोग से एक स्थाई भवन का निर्माण भी कराया जाएगा। यह पहल समाज के वंचित वर्ग की महिलाओं को सुरक्षित आश्रय प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आश्रम में मंदबुद्धि और अनाथ महिलाओं की पूरी देखभाल की व्यवस्था की जाएगी।