[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भाजपा पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व विधायक के बयान पर जताया कड़ा विरोध


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

भाजपा पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व विधायक के बयान पर जताया कड़ा विरोध

भाजपा पदाधिकारी ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, पूर्व विधायक के बयान पर जताया कड़ा विरोध

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : भाजपा के पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक राजकुमार शर्मा द्वारा 16 मार्च को विधायक विक्रमसिंह जाखल के खिलाफ दिए गए विवादास्पद बयानों पर कड़ी आपत्ति जताई। राजकुमार शर्मा ने परसरामपुरा में आयोजित होली स्नेहमिलन समारोह में विक्रमसिंह जाखल पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। इस पर बुधवार को भाजपा पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता आयोजित की, जिसमें कारी मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मेघवाल ने कहा कि राजकुमार शर्मा ने परसरामपुरा में होली स्नेहमिलन के बजाय एक भड़ास निकालने का कार्यक्रम आयोजित किया।

धर्मेंद्र मेघवाल ने कहा कि राजकुमार शर्मा अभी तक अपनी हार को पचा नहीं पाए हैं और भाजपा कार्यकर्ता विधायक विक्रमसिंह के खिलाफ ऐसी अभद्र भाषा को स्वीकार नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि राजकुमार शर्मा ने विक्रमसिंह पर परसरामपुरा स्टेडियम तुड़वाने का आरोप लगाया, जबकि विक्रमसिंह स्टेडियम को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि स्टेडियम की दीवार तो न्यायालय के आदेश पर तोड़ी जा रही है।

शहर मंडल अध्यक्ष गौतम खंडेलवाल ने राजकुमार शर्मा पर तंज कसते हुए कहा कि वह जिस पार्टी से आते हैं, वह भगवान राम को काल्पनिक मानते हैं। वहीं, राजस्थान गो सेवा समिति के प्रदेशाध्यक्ष महंत दिनेश गिरी महाराज ने भी विक्रमसिंह का समर्थन करते हुए कहा था कि विक्रमसिंह 2008 से उनके साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में राजकुमार शर्मा द्वारा लगाए गए आरोप महंत दिनेश गिरी को झूठा साबित करने का प्रयास हैं।

इस दौरान लोहार्गल मंडल अध्यक्ष किशनलाल गुर्जर, पंसस प्रताप पूनियां, पार्षद जयंती बील, बागोरिया की ढाणी सरपंच राजेंद्र सैनी, भाजपा नेता बीरबल यादव, रामनिवास राड़, सतपाल आर्य, आरसी शर्मा, ललित कुमावत, जुगलकिशोर सैनी सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77