[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मीडिया के सवाल पर गुस्सा हुई चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मीडिया के सवाल पर गुस्सा हुई चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह

मेरे से तो नफरत करें चाहे परन्तु किसी गरीब की आत्मा न दुखाएं : शेखावत

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर ‌ नगर परिषद आयुक्त अभिलाष सिंह को समझाने के लिए जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा को पत्र लिखा अभिलाषा सिंह पर दर्जनों बार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं, इनके द्वारा मीडिया को दबाने की कोशिश की जाती है स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने का पौने पांच माह बाद भी भुगतान नहीं किया भाजपा नेता डॉ‌ वासुदेव चावला को भी अवगत करवाया 19 मार्च।

मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन राजस्थान के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह शेखावत ने कलेक्टर अभिषेक सुराणा को पत्र लिखकर मीडिया के सवाल पर गुस्सा हुई चूरू नगरपरिषद आयुक्त अभिलाषा सिंह को समझाने की मांग की है। शेखावत ने लिखा है कि चूरू में नगरपरिषद द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी करने का पौने पांच माह बाद भी भुगतान नहीं किए जाने के संबंध में पूछने पर आयुक्त को गुस्सा आ गया, उन्होंने पूरी बात सुने बिना ही कह दिया कि वे उनसे सख्त नफरत करती हैं। जाओ खबर ही बनाओ। उन्होंने कहा कि वे कह देंगी कि उन्होंने कोई आदेश ही नहीं दिया था।शेखावत ने कहा कि किसी गरीब की मेहनत के रुपए अटकाना सही नहीं है। उसके बाद मीडिया के सवाल पर आयुक्त द्वारा गुस्सा होना बिल्कुल भी उचित नहीं है।

शेखावत ने कहा कि मेरे से तो नफरत करें चाहे परन्तु किसी गरीब की आत्मा न दुखाएं। इस प्रकार यहां आयुक्त द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की भावनाओं के खिलाफ काम किया जा रहा है। कलेक्टर को दिए पत्र में शेखावत ने लिखा है कि आप उन्हें समझाएं कि वीडियोग्राफर का भुगतान करें और अपने व्यवहार में सुधार करें। नगर परिषद अभिलाषा सिंह के घर की खेती नहीं है। उल्लेखनीय है कि पहले भी आयुक्त अभिलाषा सिंह पर दर्जनों बार भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लग चुके हैं। इनके द्वारा मीडिया को दबाने की कोशिश की जाती है। ऐसे में उन पर उचित कार्यवाही करें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin