[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रम विभाग के नाम पर फर्जी कॉल, विभाग ने किया खंडन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

श्रम विभाग के नाम पर फर्जी कॉल, विभाग ने किया खंडन

श्रम विभाग के नाम पर फर्जी कॉल, विभाग ने किया खंडन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : श्रम विभाग के नाम पर फर्जी कॉल कर लोगों से योजना एवं पंजीकरण के पैसे दिलवाने का झांसा दिया जा रहा है। इस संबंध में विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी व्यक्ति को इस कार्य के लिए अधिकृत नहीं किया गया है। श्रम कल्याण अधिकारी अरूणा शर्मा ने बताया कि मोबाइल नंबर 9369784166 से अज्ञात व्यक्ति खुद को श्रम विभाग का कर्मचारी बताकर लोगों को फोन कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह भ्रामक सूचना है और लोग इसके बहकावे में न आएं। वर्तमान में विभाग द्वारा योजना एवं पंजीकरण से संबंधित आवेदनों का निस्तारण नियमानुसार वरीयता क्रम में किया जा रहा है। विभाग ने आमजन से अपील की है कि इस तरह की किसी भी कॉल पर विश्वास न करें और किसी अज्ञात व्यक्ति को पैसे न दें। यदि कोई संदिग्ध कॉल प्राप्त होती है, तो इसकी सूचना तुरंत संबंधित विभाग या स्थानीय प्रशासन को दें।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin