[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में 50 टीबी मरीजों को मिली पोषाहार किट:2025 तक रोग मुक्त भारत का लक्ष्य, 24 मार्च तक चलेगा अभियान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में 50 टीबी मरीजों को मिली पोषाहार किट:2025 तक रोग मुक्त भारत का लक्ष्य, 24 मार्च तक चलेगा अभियान

खेतड़ीनगर में 50 टीबी मरीजों को मिली पोषाहार किट:2025 तक रोग मुक्त भारत का लक्ष्य, 24 मार्च तक चलेगा अभियान

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी अस्पताल में बुधवार को एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केसीसी प्रोजेक्ट और राजस्थान सरकार के संयुक्त तत्वावधान में टीबी मरीजों को पोषाहार किट वितरित की गईं। केसीसी कार्यपालक निदेशक जीडी गुप्ता ने कार्यक्रम में बताया कि प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान 7 दिसंबर 2024 से 24 मार्च 2025 तक चलेगा। इस अभियान का लक्ष्य 2025 तक देश से टीबी को पूरी तरह समाप्त करना है।

केसीसी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.सुजिता और नोडल प्रभारी डॉ.भानु ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण दिखने पर घबराने या शर्माने की जरूरत नहीं है। मरीजों को तुरंत निकटतम स्वास्थ्य केंद्र जाकर डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। यहां मुफ्त दवाएं उपलब्ध हैं। रणजीत सिंह ने टीबी के लक्षणों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मरीजों को पौष्टिक आहार और नियमित दवा लेने की सलाह दी। कार्यक्रम में 50 टीबी रोगियों को पोषाहार किट वितरित की गईं।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. प्रमोद गुर्जर, डॉ. सूरज, विपिन शर्मा, डॉ. काव्या, दीपक, संगीता, शिमा, टीबी कॉर्डिनेटर अजीत सिंह और महेंद्र सेन सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin