[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाउ किशनराव बागड़े का चूरू पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाउ किशनराव बागड़े का चूरू पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया

राजस्थान के महामहिम राज्यपाल हरिभाउ किशनराव बागड़े का चूरू पहुचने पर जोरदार स्वागत किया गया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में महामहिम राज्यपाल महोदय ने भाजपा कार्यकर्ताओ, विचार परिवार के सदस्यो स्थानीय उघोगपतियों एवम् सामाजिक संगठनो के कार्यकर्ताओ के साथ मुलाकात की। विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने महामहिम राज्यपाल महोदय से स्थानीय लोगो का परिचय करवाया। इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल महोदय हरिभाउ किशनराव बागड़े ने उपस्थित गणमान्य लोगो को संबोधित करते हुऐ कहा कि राजस्थान की धरती वीरो और विरांगनाओं की धरती है। यहां के रणबांकुरे अपनी आन बान शान पर मर मिटने वाले है। वीरो की इस धरती पर आकर उन वीरो को नमन करना और यहां की संस्कृति के साथ जुड़ना उनके लिए आन्नद देने वाला है।

राज्यपाल महोदय ने कहा कि वर्तमान समय में राजस्थान विकसित प्रदेश बने इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करे। उन्होने केन्द्र व प्रदेश की सरकार के कार्यो की चर्चा करते हुऐ कहा कि इस सरकारो के लोक कल्याणकारी कार्यो से आज देश व प्रदेश के लोग लाभान्वित हो रहे है।

इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने राज्यपाल महोदय का स्वागत करते हुऐ कहा कि आपका जीवन संधर्ष एवम् सेवामय रहा है। आप अपनी मेहनत एवम् संकल्प के सहारे आज इस पद तक पहुचे है। और आज भी आप गरीब कल्याण के बारे में सोचते है यह हम सब राजस्थानवासियों का सौभाग्य है। चूरू की इस धरा पर आपका अभिन्नदन करते हुऐ हम सब अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने राज्यपाल महोदय का अभिन्दन करते हुऐ कहा कि विभिन्न पदो पर रहकर आपने जो सार्वजनिक जीवन में सेवा की है उसका लाभ राजस्थान को मिलेगा। आप जिस सहजता व सरलता से आम जन से मिलते है। वह सहजता एक कर्तव्यनिष्ठ व्यक्ति में ही मिल सकती है।

इस अवसर पर ओम सारस्वत, वन्दना आर्य, सीताराम लुगरिया, दौलत तवंर, फतेहचन्द सोती, अभिषेक चोटिया, भास्कर शर्मा, नरेन्द्र सैनी, नरेन्द्र काछवाल, नरेन्द्र कंवल, सत्तार खान, सुभाष जांगिड़ , विक्रम कोटवाद, विनोद देवी, धर्मेन्द्र राकसिया, सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी, निर्मल सैन, सुप्यार सिंह, दौलतराम प्रजापत, राकेश तालणिया, करणीसिंह निर्बाण, रवि दाधीच, रमेश शर्मा, नीरज जांगिड़, राजीव शर्मा, सुरेश मिश्रा, सचिन जांगिड़ विमला गढ़वाल, प्रभा धंधावत, अजीत मेघवाल, अख्तर खांन, महेन्द्र न्यौल, सम्पत सिंह, सुशील लाटा, किशन आसेरी, विजय शर्मा, दिनेश शर्मा, कमल बुढाढरा, चन्द्रप्रकाश शर्मा, गोगराज सैनी, धर्मेन्द्र श्योराण, रवि आर्य, रामचन्द्र शर्मा, भंवर गुर्जर, आन्नद रैगर, विमल जोशी, मोहनलाल गढ़वाल, नारायण बेनीवाल, विनोद लुणिया, पवन बगड़िया, सुनील भाउवाला, श्रीराम पीपलवा, विष्णू सोनी, शोभा चौधरी, हाजी सरीफ सोलंकी, राजीव लांबा, अनिता जोशी, अनुराग शर्मा सहित अनेक प्रबुद्वजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet