[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेना के जवान की दिल्ली में मौत:ड्यूटी पर लौटते समय बीकानेर में हादसे में हुए थे घायल, गांव में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेना के जवान की दिल्ली में मौत:ड्यूटी पर लौटते समय बीकानेर में हादसे में हुए थे घायल, गांव में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

सेना के जवान की दिल्ली में मौत:ड्यूटी पर लौटते समय बीकानेर में हादसे में हुए थे घायल, गांव में निकाली जाएगी तिरंगा यात्रा

चूरू : चूरू के कोटवाद ताल के भारतीय सेना के हवलदार भवानी सिंह राठौड़ (38) का रविवार को दिल्ली के आर्मी बेस अस्पताल में निधन हो गया। वे 14 राज राइफल में थे और चीन सीमा पर तैनात थे। वे छुट्टी पर घर आए थे और 24 फरवरी को ड्यूटी पर लौटते समय बीकानेर में सड़क हादसे में घायल हो गए थे।

घायल होने के बाद उन्हें पहले बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिर जयपुर के मिलिट्री अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने पर दिल्ली रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान निधन हो गया। भवानी सिंह 2008 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 2015 में झुंझुनूं की मनोज कंवर से हुई थी। उनके दो बेटे जयवीर सिंह (8) और प्रदुमन सिंह (6) हैं। तीन भाइयों में वे सबसे बड़े थे। उनके छोटे भाई नरेंद्र सिंह भी सेना में हैं और सबसे छोटा भाई दीपेंद्र सिंह प्राइवेट जॉब करता है।

सोमवार को भालेरी स्टैंड से कोटवाद ताल तक तिरंगा रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। जवान की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22