[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मंत्री किरोड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा लेटर:सीएम काफिला हादसे पर लिखा- मृतक ASI की पत्नी को सहायता नहीं दी; डीजीपी से मिलने पहुंचे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मंत्री किरोड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा लेटर:सीएम काफिला हादसे पर लिखा- मृतक ASI की पत्नी को सहायता नहीं दी; डीजीपी से मिलने पहुंचे

मंत्री किरोड़ी ने मुख्यमंत्री के नाम लिखा लेटर:सीएम काफिला हादसे पर लिखा- मृतक ASI की पत्नी को सहायता नहीं दी; डीजीपी से मिलने पहुंचे

जयपुर : मंत्री डॉ.किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को लेटर लिखा। उन्होंने जयपुर में अक्षय पात्र चौराहे पर सीएम रूट लाइन पर ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले एएसआई सुरेंद्र कुमार की पत्नी को सहायता देने की मांग की। मंत्री किरोड़ी रविवार को एएसआई की पत्नी के साथ डीजीपी उत्कल रंजन से भी मिले।

किरोड़ीलाल मीणा ने पत्र में लिखा- सविता कुमारी पत्नी स्व. सुरेंद्र कुमार ने मुझे ज्ञापन देकर अपनी पीड़ा बताई है कि उसके पति की 11 दिसंबर 2024 को ड्यूटी के दौरान मौत हो गई थी। इसे पुलिस ने अपनी जांच में हत्या माना था। सुरेंद्र कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बगैर अपनी ड्यूटी पर कर्त्तव्य का बेमिसाल परिचय दिया था।

एएसआई सुरेंद्र कुमार की पत्नी सविता कुमारी के साथ मंत्री किरोड़ी डीजीपी से मिलने पहुंचे।
एएसआई सुरेंद्र कुमार की पत्नी सविता कुमारी के साथ मंत्री किरोड़ी डीजीपी से मिलने पहुंचे।

किरोड़ी ने लिखा- एएसआई की पत्नी को कोई सहायता नहीं दी गई

किरोड़ी ने लिखा- इस घटना के बाद प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने सविता और उसके परिवार को हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया था। काफी लंबा समय गुजर जाने के बाद भी सुरेंद्र कुमार की पत्नी सविता को सरकार की तरफ से अभी तक कोई सहायता नहीं दी गई। जो गंभीर चिंता का विषय है। आप स्वयं भी सविता कुमारी ओला और उनके परिजनों से गांव काठ का माजरा नीमराणा जाकर मिलकर आए थे। उस समय आपको परिजनों और गांव वालों ने एक ज्ञापन दिया था।

एक करोड़ रुपए दिया जाता है

आपकी जानकारी के लिए यह उल्लेख करना आवश्यक है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार की ओर से रक्षाकर्मियों / अर्द्ध सैनिक बलों के साथ-साथ दिल्ली पुलिस के कार्मिकों, होमगार्ड / नागरिक सुरक्षा स्वयं सेवकों को ड्यूटी पर तैनाती के दौरान मृत्यु हो जाने पर एक करोड़ रुपए दिया जाता है। मेरा निवेदन है कि सविता कुमारी को एनसीटी दिल्ली की तर्ज पर विशेष पैकेज दिया जाना न्यायोचित होगा।

सुरेंद्र कुमार की पत्नी ने डीजीपी को बताया- 11 दिसंबर को पति की ड्यूटी के दौरान मौत हुई। उस दौरान सरकार और प्रशासन ने उनसे कई वादे किए, लेकिन आज तक एक भी वादा पूरा नहीं हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22