पिलानी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने खेली होली:एक दूसरे को लगाया गुलाल, 75 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों का सम्मान
पिलानी में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने खेली होली:एक दूसरे को लगाया गुलाल, 75 साल से अधिक उम्र के कर्मचारियों का सम्मान
पिलानी : अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड पिलानी के सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने शनिवार को विशेष होली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यालय के हनुमान मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में कर्मचारियों ने एक-दूसरे से मिलकर त्योहार की खुशियां बांटी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने दिवंगत साथी मोहर सिंह और लीलाधर कटारिया को याद किया। दोनों कर्मचारी निगम में अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए जाने जाते थे। नन्दलाल सैनी ने बताया कि झुंझुनू में रविवार को होने वाले स्नेह मिलन में दिवंगत साथियों की पत्नियों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही 75 वर्ष से अधिक आयु के सेवानिवृत्त कर्मचारियों का भी सम्मान होगा।
मनीराम जांगिड़ और पुरुषोत्तम भटैया ने अपने सेवाकाल के किस्से सुनाकर माहौल को खुशनुमा बना दिया। कार्यक्रम में गजानंद शर्मा, नन्दलाल सैनी, मनीराम जांगिड़, पुरुषोत्तम भटैया, दयाचंद पूनिया, हरिकिशन शर्मा, नत्थु सिंह सोनानिया, सुभाषचंद कस्वां, सुगन सिंह, घनश्याम, रामचंद्र यादव, ओमप्रकाश शर्मा, रोहिताश्व बीका, रोहिताश्व गुर्जर, भीमसिंह, गुगनसिंह, मदनलाल स्वामी, सीताराम सैनी, ताजु खान, सांवरमल योगी, शिवकुमार शर्मा, किशोरसिंह समेत कई वरिष्ठ सेवानिवृत्त कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 1970912


