[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला से छेड़छाड़ का मामला:सोहली में शौचालय जाते समय युवक ने किया हमला, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बुहानाराजस्थानराज्य

महिला से छेड़छाड़ का मामला:सोहली में शौचालय जाते समय युवक ने किया हमला, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

महिला से छेड़छाड़ का मामला:सोहली में शौचालय जाते समय युवक ने किया हमला, पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

पचेरीकलां : सोहली गांव में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह महिला जब अपने घर के शौचालय जा रही थी, तब गांव का ही दयानंद यादव उसके घर में घुस गया। आरोपी ने महिला को पकड़कर छेड़छाड़ की। महिला के विरोध करने पर उसने पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। परिवार के सदस्यों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना दी। इस दौरान हुई मारपीट में महिला बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पचेरीकलां थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला की शिकायत पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। बुहाना डीएसपी नोपाराम भाकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Related Articles