[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान: खेतों में खड़ी फसलें गिरीं; किसानों को भारी नुकसान की आशंका बढ़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान: खेतों में खड़ी फसलें गिरीं; किसानों को भारी नुकसान की आशंका बढ़ी

झुंझुनूं में बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान: खेतों में खड़ी फसलें गिरीं; किसानों को भारी नुकसान की आशंका बढ़ी

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले में होली का त्योहार जहां धूमधाम से मनाया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मौसम की मार किसानों के लिए भारी संकट बन गई है। जिले के कई इलाकों में हुई बारिश और ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। खेतों में खड़ी गेहूं और चने की फसल बर्बाद हो गई है, जिससे किसान मायूस हैं।

खड़ी फसल हुई बर्बाद

तेज हवा, बारिश और ओलों के कारण खेतों में लगी फसलें गिर गई हैं। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है। इस बार अच्छी उपज की उम्मीद कर रहे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। मौसम के इस बदले मिजाज ने उनकी फसलें चौपट कर दी हैं। गेहूं, चना, सरसों और अन्य फसलें जो कटाई के नजदीक थीं, वे पूरी तरह खराब हो गई हैं।

कई गांवों में नुकसान, किसान चिंतित

झुंझुनूं जिले के सूरजगढ़ कस्बे के काजड़ा, गोकुल का बास समेत कई गांवों में ओलावृष्टि हुई है। वहीं लीखवा, बनगोठड़ी खुर्द, बनगोठड़ी कलां, सुजड़ोला, सरदारपुरा, छापड़ा और आसपास के गांव-ढाणियों में भी फसलें बर्बाद हो गई हैं। खेतों में सफेद चादर की तरह ओले बिछ गए, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

किसानों को राहत की मांग

क्षेत्र के किसानों का कहना है कि उन्होंने भारी लागत लगाकर फसलें तैयार की थीं, लेकिन मौसम की मार ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सर्वे कराकर उन्हें मुआवजा दिया जाए। प्रभावित किसान आर्थिक सहायता और फसल बीमा योजना के तहत राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी मौसम के खराब रहने की संभावना जताई है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना बनी हुई है। इससे किसानों की चिंताएं और बढ़ गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22