[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेट्रोल पंप पर खड़ा डंपर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस को अहम सुराग मिले


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीगुढ़ागौड़जीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेट्रोल पंप पर खड़ा डंपर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस को अहम सुराग मिले

पेट्रोल पंप पर खड़ा डंपर चोरी:सीसीटीवी में कैद हुई घटना, पुलिस को अहम सुराग मिले

गुढ़ागौड़जी : गुढ़ा थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात सामने आई है। सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप पर खड़े एक डंपर को चोरों ने चुरा लिया। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। डंपर के मालिक विजेंद्र सिंह ने इस घटना की जानकारी गुढ़ा थाने में दी और चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

डंपर मालिक विजेंद्र सिंह ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उनके चालक सुरेंद्र कुमार ने झुंझुनूं रोड स्थित टैगोर स्कूल के पास, सिद्धि विनायक पेट्रोल पंप पर सुबह 10 बजे डंपर को खड़ा किया था। इसके बाद वह वहां से चला गया। अगले दिन जब वह सुबह 10:30 बजे वापस पहुंचा और डंपर को संभालने गया तो वह मौके पर नहीं मिला।

खोजबीन के बाद भी नहीं मिला डंपर

डंपर के गायब होने की सूचना मिलते ही चालक और मालिक ने अपने स्तर पर आसपास के इलाके में डंपर की काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई, जिसमें सामने आया कि रात करीब 10 बजे अज्ञात चोर डंपर को लेकर फरार हो गए।

गुढ़ागौड़जी थाना पुलिस कर रही जांच

घटना की जानकारी मिलने के बाद डंपर मालिक विजेंद्र सिंह ने गुढ़ागौड़जी थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। थानाधिकारी राममनोहर ठोलिया ने बताया कि चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा और डंपर को बरामद करने के लिए टीमों का गठन किया गया है।

सीसीटीवी फुटेज से मिले अहम सुराग

चोरी की इस घटना से पेट्रोल पंप और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फुटेज में कैद तस्वीरों के आधार पर जल्द ही चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini