[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सिंघाना में चलते ट्रक में लगी,ड्राइवर समेत 4 लोग झुलसे, मोटर पार्ट्स और परचून का सामान भरा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसिंघाना

सिंघाना में चलते ट्रक में लगी,ड्राइवर समेत 4 लोग झुलसे, मोटर पार्ट्स और परचून का सामान भरा था

सिंघाना में चलते ट्रक में लगी,ड्राइवर समेत 4 लोग झुलसे, मोटर पार्ट्स और परचून का सामान भरा था

सिंघाना : सिंघाना में गुरुवार दोपहर को एक ट्रक में आग लग गई। हादसा क्षेत्र के कुठानिया सड़क मार्ग पर हुआ। इस दौरान ट्रक में सवार चार लोग झुलस गए। जिसमें ठिचौली निवासी ट्रक ड्राइवर रविंद्र पुत्र धर्मपाल, नेतराम पुत्र गोकुलराम, अक्षतपुरा निवासी कपिल पुत्र जुगलाल और गोलवा निवासी जगदीप पुत्र हरिराम घायल हुए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने धुएं का गुबार देखा। वे तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को सिंघाना के राजकीय अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। नेतराम और जगदीप की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें झुंझुनूं रेफर कर दिया गया।

ट्रक चालक रविंद्र ने बताया कि वह दिल्ली से अपने गांव लौट रहा था। सिंघाना में घरेलू सामान खरीदने के बाद वह घर की ओर जा रहा था। कुठानिया के पास पहुंचने से पहले ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में होंडा कंपनी के पार्ट्स और परचूनी का सामान लदा था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची। खेतड़ीनगर से बुलाई गई दमकल ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक और उसमें लदा सारा सामान जलकर राख हो चुका था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini