[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्नी से झगड़ा कर रहा पति गिरफ्तार:पुलिस के समझाने पर टीम से उलझा, हिस्ट्रीशीटर को किया अरेस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पत्नी से झगड़ा कर रहा पति गिरफ्तार:पुलिस के समझाने पर टीम से उलझा, हिस्ट्रीशीटर को किया अरेस्ट

पत्नी से झगड़ा कर रहा पति गिरफ्तार:पुलिस के समझाने पर टीम से उलझा, हिस्ट्रीशीटर को किया अरेस्ट

चूरू : चूरू की सदर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई की है। पहले मामले में बिसाऊ रोड स्थित कैरियर कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। दूसरे मामले में सदर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत गिरफ्तार किया है। सुमेर (53) अपनी पत्नी से झगड़ा कर रहा था। पुलिस को सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची। आरोपी सुमेर पुलिस के सामने भी आक्रोशित हो गया। पुलिस की समझाइश के बाद वह टीम से उलझने लगा। इस पर पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। दूसरे मामले में सदर पुलिस ने ओम कॉलोनी से हिस्ट्रीशीटर नरेंद्र जोगी को एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत गिरफ्तार किया। सदर थाने के हेड कॉन्स्टेबल कमांडो संजय चौधरी ने बताया कि नरेंद्र जोगी को कोर्ट में पेश कर पाबंद करवाने की कार्रवाई की गई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62