ख़बर का असर : आखिर पसीजा प्रशासन का दिल : तय हुआ स्थान: गांधी पार्क के पीछे लगेंगे रेहड़ी-ठेले
गांधी चौक से हटा दिया गया था रेहड़ी-ठेलों को, संचालक कई दिनों से बैठे थे बेरोजगार
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : गांधी चौक से हटाए गए रेहड़ी-ठेलों को लगाने के लिए स्थान तय कर दिया गया है। अब रेहड़ी-ठेले लगाने के लिए गांधी पार्क के पिछले हिस्से पुराना जनाना अस्पताल के सामने स्थान तय किया गया है। गांधी चौक से रेहड़ी-ठेलों को हटाने के बाद बेरोजगार हुए संचालकों के मुददे को जनमानस शेखावाटी न्यूज़ में चार व पांच मार्च के अंक में खबर प्रकाशित कर प्रमुखता से उठाया था। इसके चलते अब नगर परिषद प्रशासन की ओर से हटाए गए रेहड़ी-ठेला संचालकों के लिए गांधी पार्क के पीछे पुराने जनाना अस्पताल के सामने स्थान तय कर दिया गया है। स्थान तय करने के बाद मंगलवार को रेहड़ी-ठेले लगा लिए गए।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1920834


