[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फार्मर्स रजिस्ट्रेशन में मंगलवार को सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन, झुंझुनूं में एक दिन में 14736 किसानों की बनीं फॉर्मर आईडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फार्मर्स रजिस्ट्रेशन में मंगलवार को सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन, झुंझुनूं में एक दिन में 14736 किसानों की बनीं फॉर्मर आईडी

जिले में अब तक कुल 1.19 लाख किसानों का हुआ रजिस्ट्रेशन, 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने पर पीएम किसान निधि का लाभ नहीं मिलेगा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : भारत एवं राज्य सरकार की एग्रीस्टैक योजनांतर्गत फॉर्मर्स रजिस्ट्रेशन के तहत मंगलवार को झुंझुनूं सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन करने वाला जिला रहा। गौरतलब है कि जिला कलक्टर रामावतार मीणा के निर्देशों के बाद रजिस्ट्रेशन के कार्य में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मंगलवार को जिले में प्रदेशभर में सर्वाधिक 14,736 किसानों की फॉर्मर आईडी बनाई गई। इससे पहले सोमवार को भी जिले में सर्वाधिक रजिस्ट्रेशन हुए थे। झुंझुनूं उपखंड अधिकारी हवाई सिंह यादव ने बताया कि जिले में अब तक 1 लाख 19 हजार 740 किसानों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है. जो कि कुल लक्ष्य का 40.66 फीसदी है। मंगलवार को झुंझुनूं के अलावा 10 हजार से अधिक रजिस्ट्रेशन करने वाले जिले क्रमशः भीलवाड़ा. डूंगरपुर, नागौर, पाली और जयपुर रहे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने किसानों से अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन करवाने की अपील की है, ताकि उन्हें पीएम किसान निधि समेत विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सके। ध्यान रहे 31 मार्च तक रजिस्ट्रेशन नहीं करवाने वाले किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल पाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22