[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीएलजी बैठक में की आपसी प्रेम और भाईचारे से होली का त्योहार मनाने की अपील


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सीएलजी बैठक में की आपसी प्रेम और भाईचारे से होली का त्योहार मनाने की अपील

सीएलजी बैठक में की आपसी प्रेम और भाईचारे से होली का त्योहार मनाने की अपील

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : होली के त्योहार को लेकर मुख्य बाजार स्थित अतिथि भवन में मंगलवार को सीएलजी की बैठक बगड़ एएसआई धूड़सिंह की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से होली का त्योहार प्रेम व भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि माहौल खराब करने वाले असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में बख्सा नहीं जाएगा। बैठक में दोनों समुदाय के लोगों ने होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे से मनाने के लिए पुलिस अधिकारियों को आश्वस्त किया ओर कहा कि हमारा कस्बा हमेशा से ही शांतिप्रिय रहा है। हम किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने देंगे। बैठक के उपरांत पुलिस अधिकारियों ने घुलण्डी जुलूस के रास्ते का भी जायजा लिया। इस अवसर पर दीनदयाल गर्वा, मुकेश दाधीच, अब्दुर्रहमान, घनश्याम टेलर, अजय खेतान, बाबूलाल सोनी व सुधीर सैनी सहित कई लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22