[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जिला स्तरीय कृषक सेमिनार आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जिला स्तरीय कृषक सेमिनार आयोजित

राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत जिला स्तरीय कृषक सेमिनार आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

झुंझुनूं : उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन के अंतर्गत मंगलवार को कृषि विज्ञान केंद्र आबुसर में जिला स्तरीय कृषक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में अतिथियों के रूप में जिला कलेक्टर रामावतार मीणा, जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरि, सेवानिवृत कृषि वैज्ञानिक डॉ. हनुमान प्रसाद व कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. दयानंद उपस्थित रहे।

सेमिनार का शुभारंभ उद्यान विभाग के उप निदेशक डॉ. विजयपाल कस्वॉ ने स्वागत भाषण के साथ किया। उन्होंने उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डॉ. दयानंद ने कृषि विज्ञान केंद्र आबुसर द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।

सेमिनार को संबोधित करते हुए डॉ. हनुमान प्रसाद ने जल की महत्ता और इसके कुशलतम उपयोग के बारे में किसानों को जागरूक किया। जिला कलक्टर रामवतार मीणा ने कृषकों से अपील की कि वे कृषि में आधुनिक तकनीकों का उपयोग करें और सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उठाकर कम लागत में अधिक उत्पादन प्राप्त करें। साथ ही उन्होंने कृषि और उद्यानिकी गतिविधियों को बढ़ावा देने का आह्वान किया।

जिला प्रमुख हर्षिनी कुल्हरी ने किसानों को बाजार मूल्य को ध्यान में रखते हुए कृषि और उद्यानिकी फसलों को उगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने प्रसंस्करण इकाइयों की स्थापना कर अधिक लाभ प्राप्त करने का सुझाव दिया।

सेमिनार में जिले के लगभग 100 किसानों ने भाग लिया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. रसीद खान, कृषि अधिकारी रवि रेपस्वाल और विभाग के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कृषि अधिकारी अरविन्द्र सिंह फगेडिया ने किया।

सेमिनार के अंतर्गत डॉ. रसीद खान ने उद्यानिकी फसलों और सब्जियों की उन्नत तकनीकी विधियों और उनमें लगने वाले कीट एवं रोगों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं एटीसी आबुसर के कृषि अनुसंधान अधिकारी डॉ. बालुराम ने मृदा प्रबंधन और इसके महत्व पर किसानों को तकनीकी जानकारी दी।

कार्यक्रम मे किसानों को कृषि और उद्यानिकी क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत कराया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22