चूरू में नशे में धुत दो युवकों ने किया हंगामा:समझाने पर पुलिस से भी उलझे, शांतिभंग में गिरफ्तार; कोर्ट में करेंगे पेश
चूरू में नशे में धुत दो युवकों ने किया हंगामा:समझाने पर पुलिस से भी उलझे, शांतिभंग में गिरफ्तार; कोर्ट में करेंगे पेश
चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में रेलवे कॉलोनी फाटक के पास सोमवार रात को दो युवकों के बीच हुए झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। समझाने पर दोनों पुलिस से भी उलझने लगे। इस पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल कमांडो संजय चौधरी ने बताया कि हरियाणा के भटूकला के रहने वाले जगवीर सिंह (20) और अंकुश (21) को पुलिस ने हिरासत में लिया है। दोनों युवक नशे की हालत में थे। पुलिस के समझाने पर भी वे नहीं माने। उल्टा पुलिस से भी उलझने लगे। इस पर दोनों युवकों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अब उन्हें एसडीएम के समक्ष पेश करेगी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हरियाणा के रहने वाले ये दोनों युवक चूरू में किस काम से आए थे और झगड़े का कारण क्या था। इस मामले की जांच जारी है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2045967

