नीमकाथाना में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग:उदयपुरवाटी जाने वाली बस में बैठीं थी, मामला दर्ज
नीमकाथाना में बुजुर्ग महिला से चेन स्नेचिंग:उदयपुरवाटी जाने वाली बस में बैठीं थी, मामला दर्ज
नीमकाथाना : नीमकाथाना में बुजुर्ग महिला से चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। अभय कॉलोनी निवासी नानची देवी झुंझुनूं के बडवासी जा रही थीं। वह नीमकाथाना रोडवेज बस स्टैंड से उदयपुरवाटी जाने वाली बस में सवार हुईं। बस में सफर के दौरान अज्ञात बदमाशों ने मौका देखकर उनकी सोने की चेन तोड़ ली। पीड़िता को कुछ देर बाद चेन टूटने का पता चला। उन्होंने तुरंत बस में शोर मचाया, लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। घटना के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2079352


