[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

स्वतंत्रता सेनानी ‌ स्व.चंदनमल बहड ‌ स्मारक पर पुष्प अर्पित कर ‌ सर्व समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी गई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्वतंत्रता सेनानी ‌ स्व.चंदनमल बहड ‌ स्मारक पर पुष्प अर्पित कर ‌ सर्व समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

स्वतंत्रता सेनानी ‌ स्व.चंदनमल बहड ‌ स्मारक पर पुष्प अर्पित कर ‌ सर्व समाज द्वारा श्रद्धांजलि दी गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर सुप्रसि़द्व स्वतंत्रता सैनानी और धर्मस्तूप पर अग्रेजी सत्ता के विरोध में तिरंगा झण्डा फहराने वाले स्व. चन्दनमल बहड़ की पुण्य तिथि पर उनके स्मारक स्थल चन्दनमल बहड़ स्मारक ‌ पंखा सर्किल पर शहर के गणमान्य लोगो ने पुष्पाजलि अर्पित कर श्रद्वांजलि दी। इस अवसर पर उपस्थित सर्व समाज के लोगो ने स्वतंत्रता सैनानी चन्दनमल बहड़ अमर रहे के नारे लगाकर उनके योगदान को याद किया। इस अवसर पर उनेक सुपुत्र व पुर्व सभापति रामगोपाल बहड़ ने उनके व्यक्त्तिव व कृतित्व की जानकारी देते हुऐ कहा कि उनका जीवन देश के लिए समर्पित रहा।

स्वतंत्रता पूर्व उन्होने देश की आजादी के लिए सधर्ष किया वही स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात उन्होने चूरू के विकास में कई योजनाओं की आधारशिला रखी जिसमें राजकीय लोहिया महाविघालय चूरू ,फतेहपुर रेल लाईन जैसे लोकहित के कार्यो के प्रेरणास्त्रोत रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने उनके योगदान को याद करते हुऐ कहा कि उनका योगदान अविस्मरणीय है और आने वाली पीढी को प्रेरणा देने वाला है। उनके त्याग व प्रयासो का ही परिणाम है कि आज हम सब उनको याद कर रहे है। उनका जीवन सादा व उच्च रहा उनके विचारो में राष्ट्र प्रथम की भावना सदा रही। इस अवसर पर उपस्थित लोगो ने पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्त्तिव को याद किया।

इस अवसर प्रधान दीपचन्द राहड़, पूर्व सभापति गोविन्द महनसरिया,पूर्व सभापति व पूर्व जिला प्रमुख विजय कुमार शर्मा, वरिष्ठ नेता रियाजत खांन,‌ मोहम्मद हुसैन निर्माण, ‌ जमील चौहान, शिक्षाविद् श्यामसुन्दर शर्मा, योगेश गौड़, विश्वनाथ राजगुरू, महेन्द्र दाधीच, राजीव बहड़, उमेश दाधीच, हरिमोहन दाधीच, सुरेश सारस्वत,दीनदयाल सैनी, अभिषेक चोटिया, महेन्द्र चौबे, महेश मिश्रा, सुरेश मिश्रा, राजीव शर्मा, विनोद खटीक, श्रीराम पीपलवा, राकेश औझा, विमल जोशी, भागीरथ शर्मा, बालकिशन बावलिया, मनीष क्याल, के.के. महर्षि, विरेन्द्र सिंह राठौड़, राजकुमार सारस्वत, राजकुमार पाण्डे, राजकुमार सिगोदिया, हनीफ खांन, विजय बहड़, अजय दाधीच, नवीन शर्मा, भीमसेन दाधीच, सोहनलाल गोठेचा, चिमनाराम कालेर, किशोर दांदू, महेश बावलिया, कालूराम महर्षि, शंभुदयाल शर्मा, गणेश लाटा, महेश गौड़, सुनिल व्यास, रवि दाधीच,राकेश शर्मा, गुरूदास भारती, सुनील जांगिड़, कैलाश नवहाल, दिलिप सिंधी, डूगरमल जोशी, सुशील शर्मा सहित अनेक सर्वसमाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles