खेतड़ीनगर में फाग उत्सव:कलाकारों ने दी भारतीय संस्कृति की भव्य प्रस्तुतियां
खेतड़ीनगर में फाग उत्सव:कलाकारों ने दी भारतीय संस्कृति की भव्य प्रस्तुतियां

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के तृतीय सेक्टर स्थित पिक्चर मैदान में फागोत्सव समिति ने रात को भव्य फाग उत्सव का आयोजन किया। देवाराम सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में बाल कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। समिति के जुगल किशोर सैनी ने बताया कि खेतड़ीनगर में होली के त्योहार को विशेष बनाने के लिए इस महोत्सव का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि होली रंगों का त्योहार है, जिसे नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर मनाना चाहिए।
कार्यक्रम में फतेहपुर के श्याम सैनी एंड पार्टी ने भारतीय संस्कृति को दर्शाती भव्य प्रस्तुतियां दीं। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर कार्यक्रम को और भी रंगीन बना दिया। इस अवसर पर समाज सेवी हरिराम गुर्जर, बबलू अवाना, रविन्द्र फौजी, गोकुल चंद सैनी, नौरंग लाल सैनी, राजकुमार, अनूप सैनी, धुकलराम कुमावत, विमल शर्मा, नासीर हुसैन, जितेंद्र भारद्वाज, आलोक जेदिया, करण सिंह और गोविंद सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।