भारतीय शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन
भारतीय शिक्षा सेवा संस्थान द्वारा नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : राज वर्मा
फतेहपुर : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय शिक्षा सेवा संस्थान फतेहपुर द्वारा नारी गौरव सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। संस्थान की सचिव डॉ शबनम भारतीय ने बताया कि नेवटिया बालिका विद्यालय के प्रांगण में डॉ प्रसन्नता के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न नारी गौरव सम्मान समारोह की अध्यक्षता प्रधानाचार्य रीटा कुल्हरी ने की एवं विशिष्ट अतिथि उपसभापति निकिता रिणवा, का संस्थान की सचिव डॉ शबनम भारतीय द्वारा शॉल साफा और मोमेंटो भेंट कर अभिनन्दन, स्वागत किया गया। इस समारोह में शिक्षा, सेवा, समाज और सार्वजनिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली ऐसी महिलाएं जिन्होंने अपने संघर्ष के दम पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाई , को संस्थान द्वारा नारी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।
सम्मानित होने वाली ऐसी महिलाओं में प्रो अनुपमा सक्सेना राजकीय महाविद्यालय खंडेला सीकर, निरंजना पारीक प्रधानाचार्य वात्सल्य उ मा विद्या फतेहपुर, उर्मिला पूनिया व्याख्याता, रामचंद्र नेवटिया उच्च माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर, अनीता रेवाड़ डायरेक्टर फतेहपुर सेंट्रल एकेडमी फतेहपुर,एडवोकेट एकता सोनी फतेहपुर,एडवोकेट सुमन सोनी स्पार्क इंटरनेशनल स्कूल फतेहपुर,बसंती शर्मा डायरेक्टर विवेकानंद सेकेंडरी स्कूल फतेहपुर, डॉ भावना डायरेक्टर किड जी स्कूल फतेहपुर, संजना सत्संगी वरिष्ठ अध्यापिका राज उ मा विद्या नानी धोद सीकर, तारा प्रजापत प्रधानाध्यापक सत्यम विद्या आश्रम स्कूल फतेहपुर आदि को साफा मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर खेली गई क्विज एवं म्यूजिकल चेयर गेम प्रथम स्थान प्राप्त कर ने पर प्राचार्य निरंजना पारीक प्रधानाचार्य वात्सल्य स्कूल फतेहपुर तथा एडवोकेट एकता सोनी को डायरी एवं पेन पारितोषिक स्वरूप दिया गया।
समारोह में नेवटिया बालिका विद्यालय की बालिकाओं ने रंगा रंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर बुद्धिप्रकाश भाटी, अंकिता,भारतीय परिवार के सदस्य शगुफ्ता , वसीम भारतीय बड़ी संख्या में महिलाएं, विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। संस्थान की सदस्य शकूरन भारतीय ने आगंतुक अतिथियों , महिलाओं एवं शिक्षकों का आभार धन्यवाद व्यक्त किया।