[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा

डोटासरा का बेनीवाल पर पलटवार,बोले-खींवसर में नशा बढ़ रहा:हनुमान उस पर ध्यान दें; विधानसभा में मेरा रैवेया दूसरा तय नहीं करेगा

सीकर : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मेरा विधानसभा में क्या रवैया रहना चाहिए, यह कोई दूसरा व्यक्ति तय करेगा क्या? लक्ष्मणगढ़ विधानसभा की जनता ने मुझे जिताया और राजस्थान की जनता ने 2016 में मुझे सर्वश्रेष्ठ विधायक का दर्जा दिलाया।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल पर पलटवार करते हुए डोटासरा बोले- खींवसर में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। युवा पीढ़ी में नशा खत्म करने के लिए बेनीवाल को प्रयास करना चाहिए। बेनीवाल हमारे इंडिया गठबंधन के साथी है, इसलिए मैं उन पर किसी प्रकार की बात नहीं करूंगा।

बेनीवाल को चार-पांच बार खींवसर की जनता ने जिताया और नागौर की जनता ने दो बार एमपी बनाया, चाहे वह बीजेपी या कांग्रेस के समर्थन से बने हो। उनको वहां पर नशा मुक्ति का अभियान चलाकर युवा पीढ़ी को नशे से बचाना चाहिए। यह काम बेनीवाल की प्राथमिकता में होना चाहिए। डोटासरा ने कहा- अगर मैं यहां होता तो उनका (हनुमान बेनीवाल) का स्वागत करता।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए। डाक बंगला से कलेक्ट्रेट तक आक्रोश रैली निकाली।

बेनीवाल ने उठाया था सवाल

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने 6 मार्च को सीकर दौरे के दौरान कहा था कि डोटासरा का विधानसभा में स्पीकर के प्रति रवैया ठीक नहीं था। पार्टी के मझे हुए नेता इस तरह की गलत हरकत करते हैं तो एक गलत मैसेज जाता है। पहले तो काम कर दिया और फिर माफी मांगी ली। माफी एक बार नहीं, दो बार मांगी है, तो ऐसा करना नहीं चाहिए। अगर कर दिया तो माफी नहीं मांगनी चाहिए। इस पर डोटासरा ने पलटवार करते हुए ये बात कहीं।

सांसद ने कहा था कांग्रेस की 3 महीने में ही फूंक निकल गई

इंडिया अलायंस पर बेनीवाल ने कहा था- दिल्ली में मैं अभी भी अलायंस के अंदर हूं। कांग्रेस कोई भी मुद्दा लेकर आती है तो हम उसके साथ खड़े हैं, लेकिन हमारे मुद्दे को कांग्रेस देख नहीं रही है, यह अलग बात है। अभी स्टेट के अंदर कांग्रेस ने खुद ने ही अलायंस तोड़ा था, लेकिन मेरा कोई मूड नहीं था।

बेनीवाल ने कहा था – अगर मैं दिल्ली में इंडिया अलायंस में हूं तो कांग्रेस की वजह से नहीं हूं। अगर कांग्रेस पार्टी ने मुझे वोट दिए तो कांग्रेस का भी जीरो से 11 का आंकड़ा आ गया। सीकर में सांसद अमराराम को आरएलपी ने 1 लाख वोट डाले हैं।

बेनीवाल ने कहा था- अगर कांग्रेस ने मुझे नागौर में वोट दिए हैं तो 25 सीटों पर RLP के किसान, मजदूर और युवाओं ने कांग्रेस को वोट दिए हैं। तब जाकर मरी हुई कांग्रेस का खाता राजस्थान में खुला है। कांग्रेस ने जैसे ही हमें दूर किया है, वैसे ही चार जगह जमानत जब्त हुई और 7 में 6 सीट हार गई। कांग्रेस पार्टी की 3 महीने में ही फूंक निकल गई।

डोटासरा ने कलेक्ट्रेट तक निकाली रैली

डोटासरा शुक्रवार को नरोदड़ा, मानासी और लक्ष्मणगढ़ ग्रामीण को नगरपालिका में शामिल करने के विरोध में ग्रामीणों की ओर से किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन में शामिल हुए थे। लोगों के साथ डोटासरा ने डाक बंगला से लेकर कलेक्ट्रेट तक पैदल आक्रोश रैली निकाली।

नाम लिए बिना महरिया पर साधा निशाना

डोटासरा ने कहा- लक्ष्मणगढ़ एसडीएम मोहर सिंह मीणा और सीकर कलेक्टर मुकुल शर्मा ने नरोदड़ा और मानासी ग्राम पंचायत को नगरपालिका में शामिल करने का जो प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा है, वह गलत है। डोटासरा ने नाम लिए बिना पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया पर निशाना साधा। कहा- कलेक्टर और एसडीएम ने भाजपा के पीटे हुए मोहरे, जो 6-6 चुनाव हार चुके हैं, उनके कहने से यह प्रस्ताव भेजा है।

राज्य सरकार को भेजे गए इस प्रस्ताव में नगरपालिका की कोई सहमति नहीं ली गई। मनमर्जी और राजनीतिक दुर्भावना से दोनों ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है। जिन ग्राम पंचायतों को नगरपालिका में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा गया है, वहां पिछले 15-20 सालों से कांग्रेस विचारधारा से जुड़े सरपंच और डायरेक्टर जीतते आए हैं। इसलिए भाजपा नेताओं को यह सहन नहीं हो रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin