[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुत्ते को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, 3 की मौत:बारात में जा रहे 6 घायल; सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पड़ी रही गाड़ी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीगभरतपुरराजस्थानराज्य

कुत्ते को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, 3 की मौत:बारात में जा रहे 6 घायल; सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पड़ी रही गाड़ी

कुत्ते को बचाने में स्कॉर्पियो पलटी, 3 की मौत:बारात में जा रहे 6 घायल; सड़क किनारे पानी के गड्ढे में पड़ी रही गाड़ी

डीग : डीग में बाइक और कुत्ते को बचाने के चक्कर में स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में स्कॉर्पियो सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। स्कॉर्पियो सवार सभी लोग बारात में किरावली के गांव सांथा जा रहे थे। हादसा भरतपुर रोड पर आरटीओ ऑफिस के पास गुरुवार शाम करीब 8 बजे हुआ।

हादसे में घायलों को राहगीरों की मदद से डीग के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां से 4 को भरतपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर उत्सव कौशल, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीणा और एएसपी अकलेश शर्मा राजकीय अस्पताल पहुंचे।

हादसे की जानकारी मिलते ही डीग कलेक्टर उत्सव कौशल डीग के राजकीय अस्पताल में पहुंचे।
हादसे की जानकारी मिलते ही डीग कलेक्टर उत्सव कौशल डीग के राजकीय अस्पताल में पहुंचे।

हादसे में घायल अलवर के झारेड़ा निवासी शैलेंद्र सिंह ने बताया- गुरुवार को मूंडपुरी से किरावली के गांव सांथा बारात जा रही थी। बारात में शामिल होने के लिए करीब 9 लोग झारेड़ा से स्कार्पियो में बैठे थे। वो सभी डीग के रास्ते गांव सांथा किरावली जा रहे थे।

इस दौरान डीग से निकलते ही भरतपुर रोड पर सामने से आ रही बाइक और एक कुत्ते को बचाने के चक्कर में गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क के किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरी।

कलेक्टर ने घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर ने घायलों से घटना के बारे में जानकारी ली।

15 मिनट तक गड्ढे में पड़ी रही गाड़ी

घायल ने बताया कि गाड़ी करीब 15 मिनट तक गड्ढे में ही पड़ी रही। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने अन्य लोगों की मदद से सभी को गाड़ी से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए राजकीय अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में शैलेंद्र (29) पुत्र हिम्मत, गुड्डू उर्फ़ मलखान (32) पुत्र रतन सिंह राजपूत, जीवन सिंह (32), कानू उर्फ सरवन सिंह (24) पुत्र किशन सिंह, देवेंद्र (30) पुत्र दशरथ गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए डीग के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।

वहीं, स्कार्पियो सवार समय सिंह (40) पुत्र भीम सिंह, गिरवर सिंह और बंटू दास की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शव को राजकीय अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिए है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62