[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी, जयपुर-झुंझुनूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी, जयपुर-झुंझुनूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पिलानी में 10 हजार का इनामी आरोपी गिरफ्तार:पिस्टल के साथ घर में घुसकर मारपीट की थी, जयपुर-झुंझुनूं पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

पिलानी : पिलानी में घर में घुसकर मारपीट करने और घर खाली करने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। एजीटीएफ झुंझुनूं और जयपुर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है।

पिलानी एसएचओ रणजीत सिंह सेवदा ने बताया कि घटना 1 दिसंबर 2023 की है। वार्ड नंबर 9 निवासी कमलेश कुमार सोनी के घर सुनील सैनी, अमित मीणा समेत 15 से अधिक बदमाश पिस्टल लेकर घुस गए थे। उन्होंने परिवार के साथ मारपीट की और घर खाली करने की धमकी दी। बदमाशों ने घर के सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए।

पीड़ित कमलेश सोनी ने बताया कि वे 52 वर्षों से इस मकान में रह रहे हैं। इस संपत्ति विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। घटना के बाद से ही आरोपी अमन चौधरी (27) निवासी दूदी फरार चल रहा था। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ जयपुर ग्रामीण, पिलानी, सूरजगढ़, राजगढ़ और लोहारू थानों में 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी अमन चौधरी की हिस्ट्रीशीट खोली जाएगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22