[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज

चूरू :  जिले के एक ग्रामीण क्षेत्र की नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने सोमवार देर रात पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार नाबालिग की माता ने लिखित रिपोर्ट दी कि हम खेत में ढाणी बनाकर निवास करते हैं। पति की मृत्यु हो चुकी है। ढाणी में मेरे साथ मेरे पुत्र-पुत्रियां रहते हैं। मेरी 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री अपने ननिहाल जाती रहती है। ननिहाल में रहने के दौरान गांव के ही युवक रितेश से जान पहचान होने पर उसने मेरी बेटी को बहला फुसलाकर झांसे में ले लिया।

एक मार्च को मैं बाहर गई हुई थी और मेरा पुत्र मजदूरी पर गया हुआ था। शाम को मैं और बेटा ढाणी में आएं तो पता चला कि बेटी ढाणी में नहीं है। इसपर मैंने अपने भाईयों को फोन बेटी के घर पर नहीं होने की जानकारी दी। भाईयों ने रितेश के बारे में पता किया तो पता चला कि वह भी घर पर नहीं है।

परिवादी ने आगे बताया कि घर में देखा तो पता चला की ढाणी में रखे 50 हजार रुपए भी गायब हैं। फिर शाम को मैं अपने बेटे के साथ पीहर गई। वहां पर मेरे भाईयों को साथ लेकर रितेश के घर गए। रितेश की मां ने फोन करके उसे बुलाया, तो वह मेरी बेटी को लेकर घर पर आया। वहां से मैंने मेरी नाबालिग पुत्री को लेकर घर आएं।

पूछताछ में बेटी ने बताया कि आरोपी रितेश ने फोन करके 50 हजार रुपए लेकर आने के लिए धमकाया। ऐसा नहीं करने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी। डर के मारे 50 हजार रुपए लेकर उसके बुलाए स्थान पर चली गई जहां से आरोपी गाडी में बैठाकर ले गया। आरोपी रितेश और वाहन चालक ने उसे पानी पिलाया जिससे वह बेहोश हो गई। आरोपी रितेश और उसके साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने नाबालिग की मां की रिपोर्ट पर पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22