डीजे बंद करवाने को लेकर बंदोरी में विवाद:मस्जिद के पास से गुजर रही थी बारात, डीजे बजने पर हुआ तनाव; 3 गिरफ्तार
डीजे बंद करवाने को लेकर बंदोरी में विवाद:मस्जिद के पास से गुजर रही थी बारात, डीजे बजने पर हुआ तनाव; 3 गिरफ्तार
चूरू : चूरू के राजलदेसर थाना क्षेत्र के बंदोरी में रविवार रात एक शादी की बारात में बज रहे डीजे को लेकर दो समुदायों में तनाव उत्पन्न हो गया। घटना रात करीब सवा नौ बजे की है। रतनगढ़ डीएसपी अनिल कुमार के अनुसार, वार्ड 28 निवासी मोतीलाल खटीक के भतीजे की शादी की बारात धोबियों की मस्जिद के पास से गुजर रही थी। पौने दस बजे मस्जिद के पास डीजे बजने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई। इस दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।
पुलिस ने इस मामले में करीब डेढ़ दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक तीन लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। होली त्योहार को देखते हुए क्षेत्र में तनाव की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने फ्लैग मार्च भी किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों में आबिद, खालिद रहीश, वसीम, समीर, नूर मोहम्मद, सोयल, शोयब, रिजवान, रईस, आदिल धोबी, मुस्लिम, कैफ, सीमो, जाविद, सरूफ और तालीब सहित अन्य लोग शामिल हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2034524

