[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बेटे ने पिता की हत्या कर बनाया VIDEO:रिश्तेदारों को वॉट्सऐप पर भेजा; चाचा को कॉल कर कहा- अंतिम संस्कार में आऊंगा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़डीडवानाराजस्थानराज्य

बेटे ने पिता की हत्या कर बनाया VIDEO:रिश्तेदारों को वॉट्सऐप पर भेजा; चाचा को कॉल कर कहा- अंतिम संस्कार में आऊंगा

बेटे ने पिता की हत्या कर बनाया VIDEO:रिश्तेदारों को वॉट्सऐप पर भेजा; चाचा को कॉल कर कहा- अंतिम संस्कार में आऊंगा

डीडवाना : बेटे ने मिठाई बनाने के औजार (पलटा) से सो रहे पिता पर 7-8 बार हमला करके मार डाला। मौत के बाद लहूलुहान शव का वीडियो बनाकर अपने परिचितों को वॉट्सऐप पर भेज दिया। रविवार रात साढ़े 12 बजे आरोपी ने अपने चाचा को कॉल किया और कहा- मैंने मेरे बाप को मार दिया है। अब मम्मी को जाकर संभाल लो। मैं फ्लाइट से आ रहा हूं। मैं भी अंतिम संस्कार में चलूंगा। चेन्नई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। डीडवाना-कुचामन जिले के टीबा बास के रहने वाले पिता-पुत्र चेन्नई में हलवाई का काम करते थे।

5 पॉइंट में समझिए मर्डर की पूरी कहानी…

1. 20 साल से चेन्नई में थे जगदीश मृतक के चचेरे भाई सुनील ने बताया- जगदीश (45) पुत्र भंवरलाल पिछले 20 साल से चेन्नई के साहूकार पेठ में हलवाई थे। ढाई साल से बेटा रोहित (20) भी साथ था। जगदीश के दो भाई और एक बहन हैं। दोनों भाई भी चेन्नई में मिठाई बनाने का काम करते हैं।

जगदीश की छोटे बेटे और पत्नी के साथ की फाइल फोटो।
जगदीश की छोटे बेटे और पत्नी के साथ की फाइल फोटो।

2. रात को किया मर्डर, फिर किया कॉल रविवार रात रोहित ने पिता से विवाद के बाद मिठाई बनाने के औजार (पलटा) से 7-8 वार कर हत्या कर दी। रात साढ़े 12 बजे चाचा को कॉल कर कहा- “मैंने बाप को मार दिया है। मम्मी को संभाल लो। मैं फ्लाइट से आ रहा हूं, अंतिम संस्कार में भी चलूंगा।

3. मां पर भी कर चुका था हमला 6 महीने पहले रोहित ने मां मोहिनी देवी पर क्रिकेट बैट से हमला किया, जिससे सिर पर 23 टांके आए। छोटे भाई का अपहरण कर पिता से 25 हजार रुपए मांगे। पैसे मिलने पर बच्चे को घर के बाहर फेंककर भाग गया।

4. शराब पीकर करता था हंगामा रोहित अक्सर शराब पीकर गांव में हंगामा करता था। पिता उसे सुधारने चेन्नई ले गए और काम में लगाया, लेकिन वह पैसों को लेकर पिता से विवाद करता रहता था।

5. परिवार की स्थिति, आरोपी गिरफ्तार जगदीश की पत्नी मोहिनी देवी गांव में ढाई साल के छोटे बेटे के साथ रहती हैं। रोहित कभी-कभी डीडवाना आता था। हत्या के बाद उसने शव का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। चेन्नई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet