[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पेड़ से टकराई कार, सेना के जवान की मौत:नीलगाय को बचाने के चक्कर में हादसा, ससुराल में शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

पेड़ से टकराई कार, सेना के जवान की मौत:नीलगाय को बचाने के चक्कर में हादसा, ससुराल में शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे

पेड़ से टकराई कार, सेना के जवान की मौत:नीलगाय को बचाने के चक्कर में हादसा, ससुराल में शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे

फतेहपुर : फतेहपुर के रामगढ़ कस्बे के गरंडवा गांव के रहने वाले सेना के जवान धर्मेंद्र सिंह (30) की कार हादसे में मौत हो गई। धर्मेंद्र आर्मी की आरआर 10 बटालियन में कश्मीर के टोड़ा में तैनात थे। हादसा 2 मार्च को हुआ। धर्मेंद्र चूरू जिले के घंटेल गांव में अपने ताऊ ससुर की शोक सभा में शामिल होकर लौट रहे थे। चूरू और घंटेल गांव के बीच उनकी कार के सामने अचानक नीलगाय आ गई। इसे बचाने के प्रयास में कार का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। गंभीर हालत में धर्मेंद्र को जिला अस्पताल चूरू ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची।
पार्थिव देह पैतृक गांव पहुंची।

धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव में किया गया। बता दें 5 दिन पहले ही 26 फरवरी को उनके चचेरे भाई की भी एक दुर्घटना में मौत हुई थी। धर्मेंद्र इसी शोक सभा में शामिल होने गांव आए थे।

धर्मेंद्र 10 साल पहले सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शादी 2021 में हुई थी और उनका 15 महीने का एक बेटा है। उनके पिता का पहले ही देहांत हो चुका है। मां गृहिणी हैं। पांच भाई-बहनों में धर्मेंद्र सबसे छोटे थे। एक भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।

सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
सेना के जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
भाजपा से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी ने जवान को सेल्यूट किया।
भाजपा से विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी रहे श्रवण चौधरी ने जवान को सेल्यूट किया।

Related Articles