अभिनेता गजानंद प्रजापत का निधन, शोक की लहर दौड़ी
अभिनेता गजानंद प्रजापत का निधन, शोक की लहर दौड़ी
 
		  जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर नया बास निवासी एवं चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी राजस्थानी फीचर फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है, के साथी कलाकार गजानंद प्रजापत का पिछले दिवस असामयिक निधन हो गया। वे 59 वर्ष के थे। वे अपने पीछे तीन पुत्र अभिमन्यु प्रजापत, जेकी प्रजापत और अनिरुद्ध प्रजापत सहित पौत्र और पौत्री को छोड़कर गए हैं। गजानंद प्रजापत का असामयिक निधन होने से यहां शोक की लहर दौड़ गई। वे बालोतरा गए हुए थे और वहां बाइक पर किसी काम से जा रहे थे कि अचानक हृदय गति रुकने से गिर गए और उनका निधन हो गया। उनका शव चूरु लाया गया और पिछली शाम को यहां अंतिम संस्कार किया गया। उल्लेखनीय है कि उनकी पहली फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है, ने चूरू, सुजानगढ़ और फतेहपुर के सिनेमाघरों में खूब धूम मचाई थी। चूरू महोत्सव 2025 के दौरान भी 24 फरवरी को पुलिस लाइन के कला मंच में फिल्म आपां नै तो बेटी बचाणी है, को प्रदर्शित किया गया था। गजानंद प्रजापत द्वारा रावता राम के रूप में किए गए अभिनय को खूब सराहना मिली थी। उन्होंने फिल्म में तमाम दवाब के बावजूद बेटी बचाने का कार्य किया था। साथ ही प्रजात ने चन्द्र फिल्म्स प्रोडक्शन की हिन्दी मूवी सेव माय गंगा, में डी एम भट्टाचार्य का शानदार अभिनय किया है। इसके अलावा गजानंद प्रजापत ने राष्ट्रदूत चूरू में भी एक दशक से अधिक समय अपनी सेवा दी थी। वे एक मिलनसार व्यक्तित्व के धनी थे। उनके निधन पर फिल्म निर्माता निर्देशक एवं राष्ट्रदूत संवाददाता राजेन्द्रसिंह शेखावत, राष्ट्रदूत चूरू ब्यूरो चीफ शिव नंदन शर्मा, फिल्म निर्माता राजकुमार नायक दुलरासर, सामाजिक कार्यकर्ता कायम सिंह राठौड़ जसरासर, श्रमजीवी पत्रकार संघ चूरू के जिलाध्यक्ष देश दीपक किरोड़ीवाल, युवक के संपादक राहुल शर्मा, पत्रकार नरेंद्र दीक्षित, फोटो जर्नलिस्ट बजरंग सैनी, एडवोकेट योगेन्द्र सिंह ख्याली, राज कुमार रतननगर आदि ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया है।
 
								 
															 
								 देश
देश विदेश
विदेश प्रदेश
प्रदेश संपादकीय
संपादकीय वीडियो
वीडियो आर्टिकल
आर्टिकल व्यंजन
व्यंजन स्वास्थ्य
स्वास्थ्य बॉलीवुड
बॉलीवुड G.K
G.K खेल
खेल बिजनेस
बिजनेस गैजेट्स
गैजेट्स पर्यटन
पर्यटन राजनीति
राजनीति मौसम
मौसम ऑटो-वर्ल्ड
ऑटो-वर्ल्ड करियर/शिक्षा
करियर/शिक्षा लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल धर्म/ज्योतिष
धर्म/ज्योतिष सरकारी योजना
सरकारी योजना फेक न्यूज एक्सपोज़
फेक न्यूज एक्सपोज़ मनोरंजन
मनोरंजन क्राइम
क्राइम चुनाव
चुनाव ट्रेंडिंग
ट्रेंडिंग Covid-19
Covid-19







 Total views : 1887259
 Total views : 1887259


