[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के लिए भर्ती शिविर 03 मार्च से 13 मार्च तक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के लिए भर्ती शिविर 03 मार्च से 13 मार्च तक

सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के लिए भर्ती शिविर 03 मार्च से 13 मार्च तक

झुंझुनूं : जिला के समस्त पंचायत समिति कार्यालय लेवल पर एसआईएस सिक्युरिटी इण्डिया लिमिटेड न्यू दिल्ली के द्वारा सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर भर्ती का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए निजी क्षेत्र मे अपना भविष्य बनाने का सुनहरा अवसर है।

भर्ती अधिकारी सचिन ने बताया है कि भर्ती के लिए सुरक्षा जवान व सुरक्षा सुपरवाइजर की शैक्षिक योग्यता हाई स्कूल व इण्टरमीडिएट, लम्बाई- 168 सेमी और सुरक्षा सुपरवाइजर की लम्बाई- 170 सेमी व उम्र-19 से 40 वर्ष एवं वजन- 56 से 90 किग्रा और शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है उन्होंने बताया है कि नौकरी के दौरान मिलने वाली सुविधायें यथा- पीएफ, ई0एस0आई0, ग्रेच्युटी, पेंशन, मेडिकल इंश्योरेंस, बोनस और 65 वर्ष तक स्थाई नौकरी मिलेगी। प्रशिक्षण के उपरांत मारुती खरखोदा लाल किला दिल्ली, एम्स हॉस्पिटल दिल्ली, आरएमएल हॉस्पिटल दिल्ली, सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली, एलआईसी ऑफिस दिल्ली, कुतुब मीनार दिल्ली, धार्मिक स्थल, अस्पताल, बैंक, अल्ट्राटेक श्री लक्ष्मी प्लांट झज्जर खरखोदा मारुति मानेसर मारुति गुडग़ांव होंडा रेवाड़ी भिवाड़ी हाईटेक एयरपोर्ट, मैट्रो, होटल एवं निजी इंडस्ट्रीज में ड्यूटी दी जायेगी।

शिक्षित बेरोजगर अपने मूल दस्तावेज 3 मार्च को अलसीसर पंचायत समिति में 4 मार्च को मंडावा पंचायत समिति में 5 मार्च को पंचायत समिति चिड़ावा में 6 मार्च को सूरजगढ़ पंचायत समिति में 7 मार्च को बुहाना पंचायत समिति में 8 मार्च को नवलगढ़ पंचायत समिति में 10 मार्च को झुंझुनू पंचायत समिति में 11 मार्च को उदयपुरवाटी पंचायत समिति में 12 मार्च को खेतड़ी पंचायत समिति में 13 मार्च को झुंझुनू पंचायत समिति कार्यालय मेंआवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया है कि अभ्यर्थीयो को झुंझुनू जिला /या अन्य जिला का भी हो किसी भी पंचायत समिति में भर्ती में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए /8646832222 /7073744937 पर संपर्क किया जा सकता है। या www.ssciindia.com पर सर्च करें

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet