शेखावाटी विश्वविद्यालय में कुलगुरु ने किया विभागों का औचक निरीक्षण
विद्यार्थियों से लिया पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था का फीडबैक, शिक्षकों को समय पर पाठ्यक्रम पूरा कराने के निर्देश
सीकर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (डॉ.) युद्धवीर सिंह ने शुक्रवार को विश्वविद्यालय परिसर स्थित पुस्तकालय भवन के विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और शिक्षण व्यवस्था को लेकर फीडबैक लिया तथा उनकी समस्याओं की जानकारी भी प्राप्त की।
कुलगुरु ने पत्रकारिता एवं जनसंचार, इतिहास, गणित, ईएएफएम तथा बीएडीएम विभागों का दौरा किया। उन्होंने विभागों में संचालित कक्षाओं और शिक्षण व्यवस्था का अवलोकन किया तथा शिक्षकों से शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। विद्यार्थियों से बातचीत के दौरान उन्होंने शैक्षणिक माहौल और पढ़ाई से जुड़ी व्यवस्थाओं के बारे में उनकी राय जानी। साथ ही विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित किया।
परीक्षा से पहले पूरा कराएं पाठ्यक्रम
कुलगुरु प्रो. सिंह ने शिक्षकों को निर्देश दिए कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार कक्षाओं का नियमित संचालन सुनिश्चित करें और विद्यार्थियों का पाठ्यक्रम तय समय पर पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि पाठ्यक्रम समय पर पूरा होने से विद्यार्थियों को आगामी परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा और अगले सेमेस्टर की पढ़ाई भी प्रभावित नहीं होगी।
उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था बनाए रखने और विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया। निरीक्षण के दौरान मीडिया प्रभारी डॉ. महेश गुप्ता भी उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2556453