पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी हत्याकांड में दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार
सुरेन्द्र सिंह और जयपाल सिंह को खेतड़ी पुलिस ने पकड़ा, चुनाव मतदान के दौरान कुर्सियों से हमला करने का आरोप; दोनों के खिलाफ पहले भी मारपीट के मामले दर्ज
खेतड़ी : पूर्व सरपंच लक्ष्मीनारायण सैनी हत्याकांड में खेतड़ी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो मुख्य आरोपियों सुरेन्द्र सिंह और जयपाल सिंह को गिरफ्तार किया है। दोनों पर चुनाव मतदान के दौरान एकराय होकर लक्ष्मीनारायण सैनी पर कुर्सियों से हमला करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में भी खेतड़ी थाने में मारपीट के दो-दो प्रकरण दर्ज हैं।
पुलिस के अनुसार 17 नवंबर 2026 को परिवादी राजेश कुमार सैनी ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि 16 नवंबर को चुनाव मतदान के दौरान उनके पिता लक्ष्मीनारायण सैनी मतदान केंद्र के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान सुरेन्द्र सिंह, जयपाल सिंह, दौलत सिंह, रणवीर सिंह और अन्य 5-7 व्यक्तियों ने एकराय होकर उन पर जान से मारने की नीयत से कुर्सियों से हमला कर दिया। हमले में लक्ष्मीनारायण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए बबाई अस्पताल और बाद में नीमकाथाना अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुरेन्द्र सिंह और जयपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि प्रकरण में अनुसंधान जारी है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में जयपाल सिंह (41) पुत्र पूर्णसिंह निवासी ढाणी आशाकाला, तन विजयनगर और सुरेन्द्र सिंह (50) पुत्र स्वर्गीय श्योबक्स सिंह निवासी ढाणी मीनावाली, तन विजयनगर, थाना खेतड़ी शामिल हैं।
एसपी के निर्देश पर गठित टीम ने की कार्रवाई
यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय देवेंद्र सिंह राजावत के मार्गदर्शन और खेतड़ी वृत्ताधिकारी राजेंद्र कुमार बुरड़क के सुपरविजन में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद के नेतृत्व में की गई। टीम में थानाधिकारी बुद्धिप्रसाद, हेड कांस्टेबल महेश कुमार, कांस्टेबल राजवीर, अनिल और हेमंत कुमार शामिल रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2556446
