[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बांसियाल में खाकी महाराज का वार्षिक मेला भरा, कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बांसियाल में खाकी महाराज का वार्षिक मेला भरा, कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

बांसियाल में खाकी महाराज का वार्षिक मेला भरा, कुश्ती प्रतियोगिता में पहलवानों ने दिखाया दमखम

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के गांव बांसियाल में गुरुवार को खाकी महाराज का वार्षिक मेला आयोजित किया गया। मेले की शुरुआत राहुल चतुर्वेदी के सानिध्य में अखंड ज्योत और मंगल आरती के साथ हुई। पुजारी नरेश कुमार शर्मा ने विधिवत पूजन करवाया।मंदिर परिसर में प्रातः काल से ही बाबा के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने बाबा के अनेक प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाकर मन्नतें मांगीं। मेले में महिलाओं और बच्चों ने चाट और झूलों का लुफ्त उठाया और जमकर खरीदारी की।मेले में दिलीप मित्तल, प्रदीप बंसल, रेखा मित्तल, रजनी बंसल, बजरंग प्रसाद मित्तल, जगन्नाथ गौशाला कोटपुतली के द्वारा हर साल की तरह इस बार भी भंडारे का आयोजन किया गया। दिलीप मित्तल ने बताया कि कोटपूतली के भगत 13 साल से मंदिर से जुड़े हुए हैं और हर वर्ष मेले के उपलक्ष में भंडारे का आयोजन किया जाता है।शाम को मेले में कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और कुश्ती प्रतियोगिता में राजस्थान हरियाणा सहित दूर-दराज से आए पहलवानों ने अपना दम खम दिखाया। मेला कमेटी द्वारा पहलवानों को नगद इनाम देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर सरपंच मदनलाल बोहरा, सुखदेव गुप्ता, रामगोपाल अग्रवाल,गोपी गुप्ता, सुरेंद्र सिराधना, वीर सिंह सुरेश स्वामी, नारायण शर्मा, नंदकिशोर अग्रवाल,किशन लाल अग्रवाल, बद्रीविशाल ,गोपीचंद अग्रवाल ,सुभाष अग्रवाल,बाबूलाल अग्रवाल,मनीष सेन, सुरेंद्र बांशियाल, शक्ति सिंह, राजवीर सिंह, अशोक कसाणा, नागर मल ,छाजूराम यादव, अजीत सिंह नागर खटाना, ओम प्रकाश हवलदार, उगम सिंह, माडूराम यादव, अशोक सैन हैदराबाद, जगमाल सिंह, सुल्तान राम सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad