[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

एक अवैध देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित एक व्यक्ति गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : डॉ अनिल शर्मा

शिमला : मेहाड़ा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। थानाधिकारी भजनाराम के अनुसार, हरियाणा सीमा से लगे इलाकों में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चल रहा है। गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक सिहोड़ की ओर जा रहा है। उसके पास देशी कट्टा है।

पुलिस टीम तुरंत सिहोड़ रोड पर पहुंची और नाकाबंदी कर दी। एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम अशोक कुमार उर्फ बाबा बताया। वह बाडलवास का रहने वाला है। तलाशी में युवक की पैंट से एक देशी कट्टा और एक कारतूस मिला। हथियार का लाइसेंस मांगने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी से अवैध हथियार के स्रोत के बारे में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी भजनाराम, एचसी हरिराम, कॉन्स्टेबल रोहिताश, कपिल कुमार और सतीश कुमार शामिल थे। विशेष योगदान कानि सतीश कुमार का रहा ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad