गोठड़ा में 77.21%, गुढ़ागौड़जी में सर्वाधिक 77.74% वोटिंग;:बसावा में फर्जी मतदान के आरोप में एक डिटेन, एजेंट और मतदाताओं में बहस
गोठड़ा में 77.21%, गुढ़ागौड़जी में सर्वाधिक 77.74% वोटिंग;:बसावा में फर्जी मतदान के आरोप में एक डिटेन, एजेंट और मतदाताओं में बहस
गोठड़ा : गांवों की सरकार चुनने के लिए गुरुवार को जिले की चार पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से शुरू हुआ मतदान का सिलसिला शाम 6 बजे तक जारी रहा। मतदान समाप्ति के समय तक चारों पंचायत समितियों में 75 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज किया गया। गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति 77.74 प्रतिशत मतदान के साथ पहले स्थान पर रही, जबकि गोठड़ा में 77.21 प्रतिशत, नवलगढ़ में 76.21 प्रतिशत और उदयपुरवाटी में 75.18 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही महिला और पुरुष मतदाताओं की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। कई केंद्रों पर महिलाएं समूह में मतदान करने पहुंचीं। धमोरा सहित कई गांवों में सुबह से ही मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं। मतदाताओं ने उत्साह के साथ अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।
गुढ़ागौड़जी सबसे आगे, उदयपुरवाटी पीछे
शाम 6 बजे तक जारी मतदान के आंकड़ों में गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति ने सबसे अधिक 77.74 प्रतिशत मतदान दर्ज कराया। गोठड़ा 77.21 प्रतिशत के साथ दूसरे, नवलगढ़ 76.21 प्रतिशत के साथ तीसरे और उदयपुरवाटी 75.18 प्रतिशत मतदान के साथ चौथे स्थान पर रही। चारों पंचायत समितियों के बीच मतदान प्रतिशत का अंतर 2.56 प्रतिशत रहा।
बसावा में फर्जी वोट के आरोप में एक डिटेन
गोठड़ा पंचायत समिति की ग्राम पंचायत बसावा में फर्जी वोट डालने के आरोप में पुलिस ने वीरेंद्र काजला को डिटेन किया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही हिरासत में लेकर बैठा दिया। घटना को लेकर मतदान केंद्र पर चर्चा रही।
एजेंट और मतदाताओं में बहस, पुलिस ने संभाली स्थिति
गुढ़ागौड़जी पंचायत समिति की एक ग्राम पंचायत में मतदान के दौरान एजेंट और मतदाताओं के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई। इससे मतदान केंद्र पर कुछ देर के लिए माहौल गर्मा गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को अलग किया और समझाइश की। इसके बाद मतदान प्रक्रिया फिर सामान्य रूप से जारी रही।
अब तक का मतदान प्रतिशत
| पंचायत समिति | 10 बजे तक मतदान | 1 बजे तक मतदान | 3 बजे तक मतदान | 6 बजे तक मतदान |
| गोठड़ा | 22.89% | 44.46% | 58.82% | 77.21% |
| गुढ़ागौड़जी | 19.38% | 40.07% | 56.36% | 77.74% |
| उदयपुरवाटी | 19.61% | 41.07% | 56.82% | 75.18% |
| नवलगढ़ | 17.27% | 40.09% | 55.48% | 76.21% |

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2509920


