[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

उस्मानिया चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

उस्मानिया चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न

उस्मानिया चिल्ड्रेन एकेडमी का वार्षिक उत्सव संपन्न

झुंझुनूं : स्थानीय वार्ड न. 42 स्थित उस्मानिया चिल्ड्रेन एकेडमी उच्च प्राथमिक स्कूल का वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल की स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 25 वी वर्षगाठ के रूप मे स्कूल के छात्र-छात्राओ द्वारा विभिन्न कार्यक्रम किये गये। वही आज ही के दिन स्कूल मे आठवी कक्षा के छात्र-छात्राओ का विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

वार्षिक समारोह की अध्यक्षता करते हुऐ मास्टर खुर्शीद हुसैन गौहर ने स्कूल की स्थापना के सफल 25 वर्ष पूर्ण होने पर स्कूल संचालक एवं स्टाफ को बधाई दी और सभी बच्चो से कहा कि वे सब आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहे और पढाई के साथ-साथ दूसरे सास्कृतिक एवं खेलकूद कार्यक्रमो मे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करते रहे। समारोह के मुख्य अतिथि खलीफा वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष डा.अय्यूब अली ने भी सभी बच्चो से इसी तरह सफलता के शिखर पर बढते रहने के लिऐ प्रेरित किया और कहा कि स्कूल के बच्चो को आगे की पढाई के लिऐ किसी भी तरह कोई समस्या हो खलीफा वेलफेयर सोसायटी उन बच्चो का हरसंभव सहयोग करेगी।

समारोह के विशिष्ठ अतिथि खलीफा वेलफेयर सोसायटी के कोषाध्यक्ष अब्दुल रशीद ने बच्चो के शानदार कार्यक्रम करने पर बधाई दी और पढाई मे भी इसी तरह निरंतर सफलता प्राप्त करते रहे और देश एवं समाज का नाम रोशन करे.उन्होने कहा कि खलीफा वेलफेयर सोसायटी इस स्कूल के बाद आगे की पढाई के लिऐ किसी भी छात्र-छात्रा को आर्थिक रूप से समस्या आने पर सोसायटी उसकी आगे की पढाई के लिऐ पूरी तरह मदद करेगी। इस अवसर पर समारोह मे अन्य विशिष्ठ अतिथि मास्टर मुमताज अली, मास्टर आमीन खान और हाजी सजाऊद्दीन ने भी अपने विचार व्यक्त किऐ।

स्कूल के व्यवस्थापक अब्दुल लतीफ एवं प्रधानाध्यापक शक्तिसिह ने सभी आये हुये अतिथियो का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शाकिर खोखर ने किया।

इस अवसर पर समारोह मे विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम मे उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चो को अतिथियो द्वारा मोमेन्टो देकर पुरूस्कृत किया गया। इस अवसर पर समारोह मे खलीफा वेलफेयर सोसायटी के लियाकत अली कुरैशी, हाजी इकबाल, हाजी निजामुद्दीन, हाजी फारुक संगम, हाजी तैय्यब अली, अब्दुल करीम, इकबाल भाटि, मोहम्मद रफिक, इकबाल टेन्ट हाऊस, इदरीस अली, जावेद अली कुरैशी, एडवोकेट अबास अली, रफिक पाटोदिया, अब्दुल गफार सहित समाज के लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62